मोतिहारी पुलिस का बड़ा एक्शन: लूट की बाइक और पिस्टल के साथ दबोचा गया बदमाश

मोतिहारी के हरसिद्धि में बड़ी वारदात टली; लोडेड पिस्टल और चोरी की बाइक के साथ एक अपराधी गिरफ्तार।

मोतिहारी पुलिस का बड़ा एक्शन: लूट की बाइक और पिस्टल के साथ दबोचा गया बदमाश
लोडेड पिस्टल और चोरी की बाइक के साथ एक अपराधी गिरफ्तार
Image Slider
Image Slider
Image Slider

मोतिहारी के हरसिद्धि थाना ने बड़ी करवाई करते हुए थानाक्षेत्र में एक बड़ी घटना को अंजाम देने के पूर्व एक अपराधियों को लोडेड देसी पिस्टल,एक जिंदा कारतूस तथा चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक बड़ी आपराधिक घटना की साजिश को विफल करने का दावा किया है। पुलिस ने एक आरोपी को लोडेड देसी पिस्टल, एक जिंदा कारतूस तथा चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है।

गुप्त सूचना प्राप्ति पर मोतिहारी पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने हरसिद्धि थाना को निर्देश देते हुए एक बिशेष टीम का गठन करते हुए छापेमारी के आदेश निर्गत किए।जिसके बाद हरसिद्धि थानाध्यक्ष बिशेष टीम के साथ थानाक्षेत्र के मठलोहियार गॉव के चौक के पास छापेमारी किया जहाँ कुछ युवक किसी बड़ी घटना का अंजाम देने के फिराक में एकत्रित हुआ था पुलिस की गतिविधि देख कुछ युवक अंधेरे का लाभ उठा फरार हो गया।

वही हरसिद्धि पुलिस ने युवक लोडेड देसी पिस्टल, एक जिंदा कारतूस तथा चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है।युवक की पहचान हरसिद्धि थाना क्षेत्र के मठलोहियार गॉव निवासी बब्लू कुमार, पिता- लक्ष्मण साह को मौके से गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार अपराधी से बरामद मोटरसाइकिल जिले के पिपराकोठी थाना में छिनतई कांड संख्या 359/26 का दर्ज है।

गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ में फरार अपराधियों की चिन्हित करते हुए मौके से फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है ताकि मौके से फरार अन्य अपराधियों को गिरफ्तार किया जा सके। पुलिस का कहना है कि समय रहते की गई कार्रवाई से एक संभावित बड़ी आपराधिक घटना को विफल किया गया है।