बिहार के औरंगाबाद में सदर अस्पताल में भ्रष्टाचार का बोलबाला, खुलेआम पैसे का खेल होते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

औरंगाबाद: सदर हॉस्पिटल पैसे की लेनदेन करने की मामले में सुर्खियों में बना रहता है,

बिहार के औरंगाबाद में सदर अस्पताल में भ्रष्टाचार का बोलबाला, खुलेआम पैसे का खेल होते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Image Slider
Image Slider
Image Slider

औरंगाबाद: सदर हॉस्पिटल पैसे की लेनदेन करने की  मामले में सुर्खियों में बना रहता है, यहां हर दस्तावेज बनाने था बदलने का अलग अलग रेट फिक्स है, यहां आप किसी भी तर के दस्तावेज़ में हेरा फेरी कर सकते , यहां जन्म प्रमाण पत्र, तथा मृत्यु प्रमाण पत्र, भी बनाने का रेट फिक्स है,और इस कार्य के लिए दलाल भी फिक्स है जो आपसे कुछ पैसे तो लगे लेकिन आपके कार्य को तुरंत करवा कर आसानी से दस्तावेज आपको दे देंगे ,वही अगर आप कोई कार्य स्वयं करवाना चाहेंगे तो आपको हॉस्पिटल का महीनों चक्कर लगाना पड़ सकता है और वह भी कोई गारंटी नहीं है कि आपका काम हो ही जाएगा , इन सारी मामले को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें आप देख सकते हैं कि औरंगाबाद हॉस्पिटल में जन्म प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर आवेदक 300 सौ रुपया दे रहा हैं लेकिन उस कार्य का यहां 500 रुपया रेट फिक्स है आवेदक के द्वारा दो सौ रुपया कम देने पर उसका दस्तावेज नहीं दिया जाता है और उसे ऊपर के लोगो से बात करने की सलाह दिया जा रहा है,जो आप इस वीडियो में साफ सुन सकते है, इन सारी हरकतों का किसी व्यक्ति ने बारीकी से वीडियो बना रहा था लेकिन वीडियो बनाने के दौरान मौके पर बैठे कर्मचारियों का नजर उसे आदमी पर पड़ गई जो वीडियो बना रहा था फिर क्या था मौके पर बैठे कर्मचारी फौरन उठकर और वीडियो बनाने वाले शख्स से उलझ गया, हालांकि यह वीडियो में साफ सुनाई दे रहा है कि किसी ने यह भी बोला है की जिससे आप उलझ रहे हैं वह पत्रकार है, हालांकि एनबीसी 24 वीडियो का हम पुष्टि नहीं करता है....लेकिन जब कुछ मीडिया के सदस्यों के द्वारा इस वायरल वीडियो का पड़ताल किया गया तो मौके से जो खुलकर सामने आया वह शायद आप सबको हैरान कर कर रख देगा,

मौके पर मौजूद लोगों ने स्वास्थ विभाग की व्यवस्था पर एक बड़ी सवाल खड़ा किया है लोगों को कहना था कि यहां पर बिना पैसे का कुछ भी नहीं होता है और पैसे देने के बाद भी यह कोई गारंटी नहीं है कि आपका काम कितने महीने में पूरा होगा 

जब इस मामले को लेकर जिला के मुख्य चिकित्सा कृष्ण कुमार से बात किया गया तो उन्होंने बताया कि हमें भी संज्ञान में यह मला आया है , इस मामले को लेकर उन्होंने यह भी कहा है इस मामले की जॉच हेतु एक टीम को गठन कर दिया गया है, वह टीम इस मामले की जांच कर रही है और जैसी जांच रिपोर्ट आता है उसमें दोषी पाया गया तो उन पर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी