आरा में ठनका गिरने से वार्ड सदस्य की मौत, दंपति घाय

भोजपुर जिले के आयर थाना क्षेत्र के अशुद्धन गांव में सोमवार सुबह ठनका गिरने से एक वार्ड सदस्य की मौत हो गई, जबकि एक दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज आरा सदर अस्पताल में चल रहा है।

आरा में ठनका गिरने से वार्ड सदस्य की मौत, दंपति घाय
Image Slider
Image Slider
Image Slider

आरा: भोजपुर जिले के आयर थाना क्षेत्र के अशुद्धन गांव में सोमवार सुबह ठनका गिरने से एक वार्ड सदस्य की मौत हो गई, जबकि एक दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज आरा सदर अस्पताल में चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान अशुद्धन गांव निवासी भिखारी सिंह (45) के रूप में हुई है। वह सुदर्शन सिंह के पुत्र थे और पेशे से किसान थे। इसके साथ ही वे जगदीशपुर प्रखंड की बरनांव पंचायत के वार्ड संख्या-11 के निर्वाचित वार्ड सदस्य भी थे।

बताया जा रहा है कि ठनका गिरने के बाद उन्हें गंभीर हालत में इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

वहीं, इस घटना में गांव के ललन सिंह (50) और उनकी पत्नी शिवकुमारी देवी (40) भी ठनके की चपेट में आकर घायल हो गए। दोनों का इलाज आरा सदर अस्पताल में जारी है।

घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर स्थानीय लोग और परिजन मौके पर पहुंचे। प्रशासन की ओर से मामले की जानकारी ली जा रही है।