तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइकसवार को रौंदा , इंजीनियर अमित की दर्दनाक मौत

सीवान से इस वक्त की बड़ी और दुखद खबर सामने आ रही है, जहां एक भीषण सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां पलभर में छीन लीं। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरहनी पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार की देर शाम तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जिसमें बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइकसवार को रौंदा , इंजीनियर अमित की दर्दनाक मौत
Image Slider
Image Slider
Image Slider

NBC24NEWSDESK: सीवान से इस वक्त की बड़ी और दुखद खबर सामने आ रही है, जहां एक भीषण सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां पलभर में छीन लीं। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरहनी पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार की देर शाम तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जिसमें बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

मृतक की पहचान दरभंगा जिले के बहेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बेनीपुर बैंगनी गांव निवासी रविंद्र मलिक के पुत्र अमित कुमार मलिक के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अमित सीवान में एक निजी टेलीकॉम कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे और अपने कार्य के सिलसिले में बरौली गए हुए थे। मंगलवार की शाम जब वह बरौली से सीवान लौट रहे थे, तभी बरहनी पेट्रोल पंप के पास उनकी बाइक की तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से जोरदार टक्कर हो गई।

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मानवता दिखाते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची मुफस्सिल थाना पुलिस ने घायल युवक को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस हादसे की खबर मिलते ही मृतक के सहकर्मी और परिचित बड़ी संख्या में सदर अस्पताल पहुंच गए, जहां माहौल गमगीन हो गया। यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार के खतरनाक परिणामों की ओर इशारा करता है।

सिवान से परवेज अली की रिपोर्ट।