मुजफ्फरपुर में डॉक्टर के घर 30 लाख की डकैती, पिस्टल की नोंक पर परिवार को बनाया बंधक, 50 मीटर की दूरी पर खड़ी थी पुलिस वैन

बिहार के मुजफ्फरपुर से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, जहां एक डॉक्टर के घर पर करीब 30 लाख की डकैती की गई है। रविवार की शाम करीब 6 बजे हथियारों से लैस अपराधियों ने डॉ. राजीव कृष्ण के घर में घुसे। घर में घुसने के साथ ही अपराधियों ने पूरे परिवार बंदूक की नोक पर बंधक बना लिया। जिसके बाद डॉक्टर के घर से 20 लाख के आभूषण, 50 हजार नगदी, एक बाइक समेत कई कीमती सामान लेकर फरार हो गए।

मुजफ्फरपुर में डॉक्टर के घर 30 लाख की डकैती, पिस्टल की नोंक पर परिवार को बनाया बंधक, 50 मीटर की दूरी पर खड़ी थी पुलिस वैन
Image Slider
Image Slider
Image Slider

MUZAFFARPUR: बिहार के मुजफ्फरपुर से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, जहां एक डॉक्टर के घर पर करीब 30 लाख की डकैती की गई है। रविवार की शाम करीब 6 बजे हथियारों से लैस अपराधियों ने डॉ. राजीव कृष्ण के घर में घुसे। घर में घुसने के साथ ही अपराधियों ने पूरे परिवार बंदूक की नोक पर बंधक बना लिया। जिसके बाद डॉक्टर के घर से 20 लाख के आभूषण, 50 हजार नगदी, एक बाइक समेत कई कीमती सामान लेकर फरार हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार घटना के समय घर में डॉ. राजीव कृष्ण की पत्नी डॉ. मनीषा भावे, माता-पिता और बच्चे मौजूद थे। आपको बता दें कि डॉ. राजीव व उनकी पत्नी एसकेएमसीएच में कार्यरत हैं। सभी अपराधियों की उम्र 20 से 25 साल थी, सभी अपराधियों के हाथ में पिस्टल था, सारे स्थानीय भाषा में बात कर रहे थे।

निकलने से पहले बदमाशों ने घर के लोगों को कमरे में लॉक कर दिया और उनके मोबाइल छीनकर सोफे पर फेंक दिया। सूचना मिलने के बाद सदर थाने की पुलिस ने पहुंचकर छानबीन की। लूटी गई बाइक का नंबर वायरलेस पर सभी थानों को बताकर उसका सुराग ढूंढने का निर्देश दिया गया। डॉक्टर के घर में लूटपाट की सूचना मिली है। पुलिस घटनास्थल पर जांच के बाद आगे की कार्रवाई कर रही है। मामले में अपराधियों को चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है।

रामदयालु नगर में डॉ. राजीव कृष्ण व डॉ. मनीषा के घर डकैती को अंजाम देने के लिए अपराधी 6:15 बजे घर में घुसे। करीब सवा घंटे तक लूटपाट करने के बाद साढ़े सात बजे निकले। घटना के वक्त 50 मीटर की दूरी पर सदर थाने की गश्ती टीम खड़ी थी। अपराधी इसके बाद आसानी से निकल गए। डॉ. मनीषा ने बताया कि बच्चे को ट्यूशन पढ़ाकर शिक्षक ने जाने के लिए मेन गेट खोला। उतने में शिक्षक को धक्का देते हुए सभी अपराधी घर में घुस गए। घुसते ही अपराधियों ने उनके माथे पर पिस्टल तान दिया। बच्चे और सास के माथे पर पिस्टल सटाकर कैश और ज्वेलरी की मांग करने लगे।

मनीषा ने कहा कि सबकुछ आलमारी में है, लेकिन चाबी पापा (ससुर) के पास है। वह चौक पर चाय दुकान पर गए होंगे। अपराधियों ने मनीषा को मोबाइल लौटा ससुर प्रकाशचंद्र प्रसाद सिंह को कॉल करवा कर घर बुलवाया। वह घर में पहुंचे तो अपराधियों ने उन्हें कब्जे में ले लिया। फिर चाबी लेकर लूटपाट की। एफआईआर के लिए प्रकाशचंद्र प्रसाद सिंह ने सदर थाने में आवेदन दिया है।

रामदयालुनगर में रविवार को चार घंटे में डकैती की दो वारदात को अपराधियों ने अंजाम दिया। दोपहर डेढ़ बजे पटना में पदस्थापित बिजली विभाग के सहायक अभियंता के घर हथियारबंद बदमाशों ने डकैती को अंजाम दिया। हालांकि, पुलिस इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं कर रही है। इस वारदात के चार घंटे के अंदर शाम सवा छह बजे डॉ. राजीव के घर को अपराधियों ने निशाना बनाया। रिटायर शिक्षक प्रकाश चंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि चार साल पहले रामदयालु नगर में बैंक डकैती हुई थी। तब वह भी बैंक के अंदर मौजूद थे। बैंक डकैती को अंजाम देने वाले अपराधियों की कद-काठी और हुलिया इन बदमाशों से मेल खाती है।