खगौल रेलवे कॉलोनी में बड़ी चोरी से मचा हड़कंप, रिटायर्ड रेलकर्मी के बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना; परिवार के कोलकाता जाते ही वारदात

बिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। चोरों ने रेलवे कॉलोनी स्थित एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित मकान मालिक रिटायर्ड रेलकर्मी दीप कुमार गुप्ता हैं।

खगौल रेलवे कॉलोनी में बड़ी चोरी से मचा हड़कंप, रिटायर्ड रेलकर्मी के बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना; परिवार के कोलकाता जाते ही वारदात
Image Slider
Image Slider
Image Slider

KHAGAUL/PATNA: बिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। चोरों ने रेलवे कॉलोनी स्थित एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित मकान मालिक रिटायर्ड रेलकर्मी दीप कुमार गुप्ता हैं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों के बीच भी इस वारदात को लेकर चर्चा हो रही है।

जानकारी के अनुसार, खगौल रेलवे कॉलोनी के मकान संख्या Q-714 A में चोरों ने उस समय हाथ साफ किया, जब घर के सभी सदस्य बाहर गए हुए थे। बताया जा रहा है कि दीप कुमार गुप्ता अपनी बेटी के रिश्ते के सिलसिले में परिवार के साथ कोलकाता गए हुए थे। मकान बंद होने का फायदा उठाकर चोरों ने घर को निशाना बनाया और चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

घर लौटने पर सामने आई चोरी की घटना

परिवार के वापस लौटने पर घर में चोरी होने की जानकारी मिली। मकान की स्थिति देखकर परिजनों को चोरी की वारदात का पता चला। इसके बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।

पुलिस जांच में जुटी, नुकसान का आकलन जारी

चोरी की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि चोर घर से कितने की संपत्ति लेकर फरार हुए हैं। चोरी गए सामान और कुल आर्थिक नुकसान का आकलन भी अभी नहीं हो सका है।

पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। साथ ही चोरी की वारदात से जुड़े तथ्यों को जुटाया जा रहा है। अब जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि चोरों ने घर से किन-किन कीमती सामानों की चोरी की और इस घटना में कौन लोग शामिल थे।

खगौल रेलवे कॉलोनी में हुई इस घटना ने बंद मकानों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

दानापुर से रजत कुमार की रिपोर्ट