MLC चुनाव में हार पर JDU का महामंथन, शाम को CM सम्राट चौधरी करेंगे NDA की बैठक

बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर हुए चुनाव में एनडीए के प्रदर्शन को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। खासकर जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने तीन सीटों पर मिली हार के बाद समीक्षा शुरू कर दी है। पार्टी की ओर से पटना स्थित कार्यालय में बड़ी बैठक बुलाई गई है

MLC चुनाव में हार पर JDU का महामंथन, शाम को CM सम्राट चौधरी करेंगे NDA की बैठक
Image Slider
Image Slider
Image Slider

PATNA: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर हुए चुनाव में एनडीए के प्रदर्शन को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। खासकर जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने तीन सीटों पर मिली हार के बाद समीक्षा शुरू कर दी है। पार्टी की ओर से पटना स्थित कार्यालय में बड़ी बैठक बुलाई गई है, जिसमें राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए हैं।

दरअसल, जेडीयू ने चार सीटों पटना स्नातक, तिरहुत स्नातक, दरभंगा शिक्षक और सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से अपने उम्मीदवार उतारे थे। इनमें पार्टी को सिर्फ पटना स्नातक सीट पर जीत मिली, जबकि बाकी तीन सीटों पर हार का सामना करना पड़ा। इसी हार की वजह तलाशने के लिए उम्मीदवारों, विधायकों, जिला अध्यक्षों और चुनाव में जिम्मेदारी संभालने वाले नेताओं से फीडबैक लिया जा रहा है।

बैठक में चारों उम्मीदवारों के साथ अलग-अलग चर्चा की जा रही है। तिरहुत स्नातक के उम्मीदवार अभिषेक झा को दोपहर 1:30 बजे बुलाया गया, जबकि पटना स्नातक सीट से जीतने वाले नीरज कुमार की बैठक शाम 5 बजे निर्धारित की गई।

इस चुनाव में बागी उम्मीदवारों और गठबंधन के भीतर कथित भीतरघात का मुद्दा भी गरमाया हुआ है। सारण शिक्षक सीट पर जेडीयू के आनंद पुष्कर को बीजेपी के बागी निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज ने हराया। वहीं, तिरहुत स्नातक सीट पर वंशीधर ब्रजवासी की जीत के बाद बीजेपी में उनकी एंट्री को लेकर भी जेडीयू में नाराजगी है।

इधर, देर शाम मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में एनडीए की अहम बैठक होगी। इसमें गठबंधन के सभी घटक दलों के नेता और आठों सीटों के संयुक्त उम्मीदवार शामिल होंगे। हालांकि, बैठक में नीतीश कुमार की मौजूदगी को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।