नवादा में अपराधियों ने जदयू नेता पर हत्या की नीयत से किया ताबड़तोड़ फायरिंग, हालत गंभीर

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद है, ये लगातार आपराधिक घटनाओं का अंजाम दे रहे है। नवादा में अपराधियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम दिया है। नवादा जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र के ओड़ो गांव में जनता दल यूनाइटेड के जिला सचिव को अपराधियों ने गोलियों से छलनी कर दिया है।

नवादा में अपराधियों ने जदयू नेता पर हत्या की नीयत से किया ताबड़तोड़ फायरिंग, हालत गंभीर
Image Slider
Image Slider
Image Slider

NAWADA: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद है, ये लगातार आपराधिक घटनाओं का अंजाम दे रहे है। नवादा में अपराधियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम दिया है। नवादा जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र के ओड़ो गांव में जनता दल यूनाइटेड के जिला सचिव को अपराधियों ने गोलियों से छलनी कर दिया है। उन्हें चिंताजनक हालत में नवादा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी गंभीर स्थिति को  देखते हुए डॉक्टर ने प्राथमिक चिकित्सा के बाद पटना पीएमसीएच  रेफर कर दिया।

जिले के ओड़ो गांव के रहने वाले जनता दल यूनाइटेड के जिला सचिव अर्जुन यादव को अपराधियों ने तीन गोली मारी है। एक गोली अर्जुन यादव के जांघ में लगी है, वहीं दो गोली साइड से निकल गया। गोली मारने के बाद अपराधी आराम से फरार हो गए। अर्जुन यादव के द्वारा हल्ला किया गया तो गांव के लोग दौड़कर आए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां अर्जुन यादव की गंभीर हालत को  देखते हुए डॉक्टर्स ने पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। गोली मारने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। वहीं अर्जुन यादव ने कहा कि उन्होंने गोली मारने वालों में से एक व्यक्ति का पहचान लिया है। उन्होंने बताया कि तीन की संख्या में अपराधी आए और फायरिंग करने लगे।

अर्जुन यादव ने कहा कि गांव में सरस्वती पूजा को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, उसी को देखने के बाद वे अपने खेत की फसल को देखने के लिए गए थे, वहीं उन्हें गोली मारकर घायल किया गया है। वहीं हिसुआ थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने कहा कि गोली लगने की बात सामने आई है। जिस व्यक्ति को गोली लगी है, उनका कोई विवाद भी चल रहा है। बताया गया है कि जांघ में गोली लगी है। उन्होंने कहा कि गोली लगी है कि नहीं लगी,  इसकी भी जांच की जा रही है।

नवादा से सुनील कुमार की रिपोर्ट