'सबका सम्मान-जीवन आसान' के तहत फरियादियों से मिले गृह सचिव
त निश्चय-3 के तहत 'सबका सम्मान-जीवन आसान' योजना के तहत सोमवार को गृह सचिव सह कारा महानिरीक्षक प्रणव कुमार की अध्यक्षता में जन-सुनवाई का आयोजन किया गया। जन-सुनवाई के दौरान गृह सचिव ने सभी मामलों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा प्रत्येक प्रकरण के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
PATNA : सात निश्चय-3 के तहत 'सबका सम्मान-जीवन आसान' योजना के तहत सोमवार को गृह सचिव सह कारा महानिरीक्षक प्रणव कुमार की अध्यक्षता में जन-सुनवाई का आयोजन किया गया। जन-सुनवाई के दौरान गृह सचिव ने सभी मामलों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा प्रत्येक प्रकरण के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों को जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता, तत्परता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। इस अवसर पर गृह सचिव सह कारा महानिरीक्षक प्रणव कुमार ने कहा कि 'सबका सम्मान-जीवन आसान' अभियान का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान कर प्रशासन और जनता के बीच विश्वास को और अधिक सुदृढ़ करना है।
उल्लेखनीय है कि गृह विभाग में 'सबका सम्मान-जीवन आसान' योजना के तहत सोमवार को 11:00 से 01:00 तथा शुक्रवार को अपराह्न 03:00 से 05:00 दो दिन जनसुनवाई का आयोजन किया जाता है। इस दौरान विभाग के अपर मुख्य सचिव, सचिव और विशेष सचिव फरियादियों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुनते हैं।
rsinghdp75