मंत्रियों के बीच विभागों का हो गया बंटवारा, सम्राट चौधरी गृहमंत्री, जानिए किसे मिला कौन विभाग..?

बिहार में शपथ ग्रहण समारोह के बाद शुक्रवार को मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के बीच हुई बैठक के बाद मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हुआ और सूची भी राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को सौंप दी गयी है। नीतीश कुमार की नई कैबिनेट में सम्राट चौधरी को गृहमंत्री बनाया गया है। वहीं, इस सरकार में भी सम्राट चौधरी एवं विजय कुमार सिन्हा उपमुख्यमंत्री बने रहेंगे।

मंत्रियों के बीच विभागों का हो गया बंटवारा, सम्राट चौधरी गृहमंत्री, जानिए किसे मिला कौन विभाग..?
Image Slider
Image Slider
Image Slider

PATNA : बिहार में शपथ ग्रहण समारोह के बाद शुक्रवार को मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के बीच हुई बैठक के बाद मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हुआ और सूची भी राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को सौंप दी गयी है।

 नीतीश कुमार की नई कैबिनेट में सम्राट चौधरी को गृहमंत्री बनाया गया है। वहीं, इस सरकार में भी सम्राट चौधरी एवं विजय कुमार सिन्हा उपमुख्यमंत्री बने रहेंगे।

मंत्रियों के विभाग :-

सम्राट चौधरी -गृह मंत्री

विजय कुमार सिन्हा -भूमि एवं राजस्व, खान एवं भूतत्व मंत्री

विजय कुमार चौधरी-जल संसाधन, भवन निर्माण मंत्री

दिलीप जायसवाल-उद्योग मंत्री

श्रवण कुमार-ग्रामीण विकास कार्य, परिवहन मंत्री

अशोक चौधरी-ग्रामीण कार्य मंत्री

विजेंद्र यादव-ऊर्जा मंत्री

मंगल पांडेय-स्वास्थ्य विभाग, विधि विभाग मंत्री

लेशी सिंह-खाद्य उपभोक्ता मंत्री

नितिन नवीन-पथ निर्माण, नगर विकास, आवास मंत्री

मदन सहनी-समाज कल्याण मंत्री

सुनील कुमार-शिक्षा मंत्री

रामकृपाल यादव-कृषि मंत्री

जमा खान-अल्पसंख्यक कल्याण  मंत्री

संजय टाइगर-श्रम संसाधन

अरुण शंकर प्रसाद-पर्यटन, कला संस्कृति मंत्री

रमा निषाद-पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा कल्याण मंत्री

सुरेन्द्र मेहता-पशु एवं मत्स्य विभाग मंत्री

नारायण प्रसाद-आपदा प्रबंधन मंत्री

लखेन्द्र पासवान-SC-ST कल्याण मंत्री

श्रेयसी सिंह-सूचना, खेल मंत्री

प्रमोद कुमार चंद्रवंशी-सहकारिता मंत्री