चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें उत्तर-दक्षिण भारत का सफर कर रही आसान, जानिए क्या है खासियत..?

उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली के साथ केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक के बीच नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें दौड़ने लगी हैं। चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें उत्तर भारत के शहरों और दक्षिण भारत तक का सफर आसान कर रही हैं। बनारस से खजुराहो, लखनऊ से सहारनपुर, दिल्ली से फिरोजपुर और एर्नाकुलम-बेंगलुरु से बेंगलुरु के बीच नई वंदे भारत ट्रेनों को बनारस से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर कह रवाना किया था।

चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें उत्तर-दक्षिण भारत का सफर कर रही आसान, जानिए क्या है खासियत..?
Image Slider
Image Slider
Image Slider

DELHI : उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली के साथ केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक के बीच नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें दौड़ने लगी हैं। चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें उत्तर भारत के शहरों और दक्षिण भारत तक का सफर आसान कर रही हैं। बनारस से खजुराहो, लखनऊ से सहारनपुर, दिल्ली से फिरोजपुर और एर्नाकुलम-बेंगलुरु से बेंगलुरु के बीच नई वंदे भारत ट्रेनों को बनारस से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर कह रवाना किया था। 

इस मे से एक ट्रेन फिरोजपुर से दिल्ली के लिए रवाना हुई। इसमें यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखते हुए इस ट्रेन को चलाया गया है। ये रोजाना फिरोजपुर से दिल्ली के लिए सुबह 8 बजे रवाना होगी और लगभल 3 बजे दिल्ली पहुंचेगी।भारतीय रेलवे ने इस ट्रेन में सुरक्षा को देखते हुए कोच के अंदर 6 और कोच के बाहर 4 सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। इस ट्रेन के 8 डब्बे हैं और एक कोच में 72 सीट है। सभी सीट बहुत आरामदायक है। सबसे खास बात यह है कि सारी चेयर 360 एंगल में घूम जाती है, जिसकी वजह से आसानी से आप बाहर का व्यू देख सकते हैं।

इस ट्रेन में इमरजेंसी बटन लगाया गया है, जिसे आप प्रेस कर कंट्रोल रूम में अपनी बात बता सकते हैं। हर कोच में सेंसर वाले गेट हैं और साफ-सफाई का खास ध्यान रखा जा रहा है। हर मिनट में सफाई कर्मचारी कोच को साफ करते हैं और कोच में सेंसर लाइट भी लगाई गई है। सबसे महत्वपूर्ण बात, इस ट्रेन के गेट भी सेंसर वाले हैं और ये जब तक बंद नही होंगे तबतक ट्रेन नहीं चलेगी।

इस ट्रेन में आपको आरओ का पानी मिलेगा और साथ ही, गरम पानी की सुविधा है। इसके अलावा खाना गरम करने के लिए होटकैस लगाए गए हैं। इस ट्रेन में यात्रियों के लिए कई सुविधाएं हैं, जैसे कि जीपीएस आधारित सूचना प्रणाली, और मोबाइल चार्जिंग पॉइंट। डिजिटल स्क्रिन लगाई गई है जिस पर अगले स्टेशन की जानकारी मिलती रहती है। इस ट्रेन की समयबद्धता और सुरक्षा को देखते हुए, यह यात्रियों के लिए एक अच्छा विकल्प है जो उत्तर भारत और दक्षिण भारत के बीच यात्रा करना चाहते हैं।