गोपालगंज में दूसरी पत्नी के कारण हुए विवाद में पहली पत्नी की हत्या, परिजनों ने पति पर लगाया हत्या का आरोप

बिहार के गोपालगंज से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, जहां दूसरी पत्नी से विवाद में विवाहिता की हत्या कर दी गई है। हत्या का आरोप विवाहिता के पति पर लगा है।

गोपालगंज में दूसरी पत्नी के कारण हुए विवाद में पहली पत्नी की हत्या, परिजनों ने पति पर लगाया हत्या का आरोप

GOPALGANJ: बिहार के गोपालगंज से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, जहां दूसरी पत्नी से विवाद में विवाहिता की हत्या कर दी गई है। हत्या का आरोप विवाहिता के पति पर लगा है। बताया जाता है कि शादी के तीन साल बाद बच्चा नहीं होने के कारण पति ने दूसरी शादी कर ली थी, जिसको लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद रहता था और इसी विवाद में महिला की हत्या की आशंका जताई जा रही है।

विवाहिता की मौत की खबर के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं हत्या का आरोपी पूरे परिवार के साथ फरार बताया जा रहा है। मीरगंज थानाध्यक्ष किशोरी चौधरी ने बताया कि "घर के कमरे से शव बरामद हुआ है।शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है।आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।"

बताया जाता है कि बरौली थाना इलाके के नऊरी गांव के रहनेवाले कपिल चौधरी ने अपनी बेटी चांदमती की शादी मीरगंज थाना इलाके के सवरेजी गांव के रहनेवाले अखिलेश यादव से की थी। शादी के 3 साल बाद भी चांदमती को बच्चा नहीं हुआ। काफी इलाज के बाद भी फायदा नहीं हुआ तो अखिलेश ने दो साल पहले दूसरी लड़की से शादी कर ली।

दूसरी शादी के बाद पत्नी को लेकर अखिलेश दिल्ली चला गया जबकि उसकी पहली पत्नी चांदमती अपने ससुराल में ही रहने लगी। बताया जाता है कि अखिलेश कुछ दिनों पहले दूसरी पत्नी सहित दिल्ली से वापस आया था। गांव आने के बाद दूसरी शादी को लेकर अखिलेश और चांदमती में विवाद होता रहता था। आरोप है कि इसी विवाद में अखिलेश ने गला दबाकर चांदमती की हत्या कर दी और पूरे परिवार के साथ फरार हो गया।