ब्रांड प्रोटक्शन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने की छापेमारी, नकली सामान बनाने वाली प्रिंटिंग प्रेस का किया उद्भेदन

दुमका जिले के मसलिया थाना अन्तर्गत नकली रैपर के जरिए अवैध धंधा करने वाले प्रिंटिंग प्रेस का खुलासा हुआ है। ब्रांडेड कंपनियों के प्रोडक्ट के नाम पर नकली रैपर छापने वाले प्रिंटिग प्रेस का पर्दाफास हुआ है।

ब्रांड प्रोटक्शन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने की छापेमारी, नकली सामान बनाने वाली प्रिंटिंग प्रेस का किया उद्भेदन
Image Slider
Image Slider
Image Slider

NBC24NEWSDESK:दुमका जिले के मसलिया थाना अन्तर्गत नकली रैपर के जरिए अवैध धंधा करने वाले प्रिंटिंग प्रेस का खुलासा हुआ है। ब्रांडेड कंपनियों के प्रोडक्ट के नाम पर नकली रैपर छापने वाले प्रिंटिग प्रेस का पर्दाफास हुआ है।  यह खुलासा ब्रांड प्रोटेक्शन कंपनी के पदाधिकारियों एवं मसलिया थाना के सहयोग से  'संज्ञा प्रिंटिंग प्रेस' में छापेमारी कर किया गया। बांड प्रोटेक्शन कंपनी के पदाधिकारी अमित कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि  'संज्ञा प्रिंटिंग प्रेस' जिसके मालिक टुनटुन भगत, पिता- रामबाबू भगत, ग्राम- मणिपुर , थाना- मसलिया, जिला- दुमका( झारखंड) के निवासी हैं।

जो अपने खुद के मकान में प्रिंटिंग प्रेस स्थापित कर अवैध धंधा किया करते हैं। जो हमारे क्लाइंट कंपनी  (1) eris okanet की revilas shampoo,(2) Cipla Ltd की budecourt inhalar 100mg, (3) Himalaya wellness की Liv-52 syp 100ml का रैपर छापकर खुले आम मार्केट में सप्लाई किया करते थे। जिसकी सूचना स्थानीय मसलिया थानाध्यक्ष , जिला- दुमका(झारखंड) को दिया गया। जिसने त्वरित कार्रवाई करते हुए ब्रांड प्रोटेक्शन की टीम के सहयोग से संज्ञा प्रिंटिंग प्रेस में छापेमारी की, जहां से उक्त स्थान पर छापेमारी की तो  (1) eris okanet की revilas shampoo,(2) Cipla Ltd की budecourt inhalar 100mg, (3) Himalaya wellness की Liv-52 syp 100ml का रैपर भारी मात्रा में बरामद हुआ। इसके साथ-साथ एक ऑफसेट प्रिंटिंग मशीन, एक कंप्यूटर एक प्रिंटर एवं स्कैनर बरामद किया गया। इसके साथ ही संज्ञा प्रिंटिंग प्रेस के मालिक टुनटुन भगत को गिरफ्तार कर विधि संगत कार्रवाई की गई।