बिहार में अपराधी बेलगाम, दिनदहाड़े मॉर्निंग वॉक पर निकली सगी बहनों को उठा लिया, कहां है पुलिस..?

नीतीश कुमार के बिहार में अपराधी बेलगाम हो गए हैं? सूबे के वैशाली जिले में दो नाबालिग लड़कियों को अगवा कर लिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दोनों सगी बहने हैं।

बिहार में अपराधी बेलगाम, दिनदहाड़े मॉर्निंग वॉक पर निकली सगी बहनों को उठा लिया, कहां है पुलिस..?

PATNA: नीतीश कुमार के बिहार में अपराधी बेलगाम हो गए हैं? सूबे के वैशाली जिले में दो नाबालिग लड़कियों को अगवा कर लिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दोनों सगी बहने हैं। इस घटना ने पुलिस को भी बेचैन कर दिया है। घटना वैशाली के जंदाहा थाना के एक गांव की है। दोनों अपने घर के पास रास्ते पर मॉर्निंग वॉक कर रही थीं जब बोलेरो सवार अपराधियों ने उनका अपहरण कर लिया। घटना गुरुवार की है।

अपहरणकर्ता छोटी बहन को महुआ में छोड़कर बड़ी बहन को अपने साथ में ले गए। इस मामले में अगवा गई लड़की के पिता ने जंदाहा थाना के रसलपुर निवासी राहुल कुमार, अंकित साहनी एवं अमोद कुमार के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना के संबंध में बताया गया है कि बीते सुबह करीब 5 बजे उनकी बड़ी पुत्री उम्र करीब 17 वर्ष एवं छोटी पुत्री उम्र करीब 13 वर्ष अपने घर के सामने रास्ता पर घूम रही थी। उसी दौरान आरोपियों ने दोनों बहन को जबरन एक बोलेरो पर बैठा कर चला गया।

खोजबीन के दौरान छोटी बहन को महुआ थाना पर होने की सूचना मिली। उसके बाद पिता वहांBIHA पहुंचे और अपनी छोटी पुत्री को अपने साथ घर ले आए। छोटी पुत्री घर आने पर उसने अपने पिता को घटना की जानकारी दी। जिसमें बताया गया कि आरोपियों में उसे महुआ में छोड़कर उसकी बड़ी बहन को अपने साथ लेकर चला गया। बताया गया है कि उसके पास घर का मोबाइल भी है जो स्विच ऑफ बता रहा है।

दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि सभी आरोपियों ने एक राय बनाकर एक षड्यंत्र के तहत उनकी 17 वर्षीया पुत्री को अपहरण कर लिया है। दर्ज प्राथमिकी में अगवा गई लड़की के पिता ने अपनी पुत्री की सकुशल बरामदगी एवं आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। जंदाहा थाना पुलिस मामले के अनुसंधान में लगी है।