केन्द्र और राज्य सरकार आमलोगों के माथे पर महंगाई का बोझ नहीं डाल सकती- भाकपा (माले)
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की बिहार राज्य कमिटी, पेट्रोल, डीजल, सीएन जी गैस की कीमतों मे लगातार की जा रही वृद्धि की तीव्र शब्दों में निन्दा करती है।
पटनाः भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की बिहार राज्य कमिटी, पेट्रोल, डीजल, सीएन जी गैस की कीमतों मे लगातार की जा रही वृद्धि की तीव्र शब्दों में निन्दा करती है।
इरान के खिलाफ अमरीकी युद्ध से उत्पन्न स्थिती का हवाला देकर, भारत और बिहार की भाजपा नेतृत्व वाली सरकारें अपनी जिम्मेदारी से भागकर, आमलोगों के माथे पर महगाई का बोझ नहीं डाल सकती हैं।
भारत सरकार ने अमरीकी दवाब के चलते रूस और ईरान से अपने रिस्ते खराब किये और सस्ते तेल, गैस के आयात के बदले अमरीका द्वारा वेनेजुएला के तेल संसाधन की डकैती को मान्यता देकर, मंहगा तेल खरीदना शुरू किया, उसकी सजा आज पूरे देश वासियों को भुगतना पड रहा है।
तेल की कीमतों में वृद्धि का असर सभी आवश्यक उपभोक्ता सामग्रियों की कीमतों मे वृद्धि के रुप में सामने आ रहा है। पार्टी मांग करती है कि तेल पर लगाये जाने वाले आयात शुल्क, राज्य द्वारा लगाये जाने वाले इंधन सरचार्ज, वैट आदि वापस लेकर, आम जनता को राहत दी जाय ।
पार्टी तमाम जिला कमिटियों से आह्वान करती है कि हर जिले में तेल की कीमतों मे की जा रही वृद्धि के खिलाफ जन आन्दोलन तेज करें! पटना से एनबीसी 24 के लिए कुमार गौतम की रिपोर्ट।