लोकसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व CM अशोक चव्हाण ने पार्टी से दिया इस्तीफ़ा

कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने कांग्रेस छोड़ दिया है। अब उनके भाजपा में जाने की अटकलें लगायी जा रही है। अशोक चव्हाण के इस कदम को कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

लोकसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र में कांग्रेस को बड़ा झटका,  पूर्व CM अशोक चव्हाण ने पार्टी से दिया इस्तीफ़ा
Image Slider
Image Slider
Image Slider

DESK : देश में लोकसभा चुनाव होने वाला हैं, इस बीच कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने कांग्रेस छोड़ दिया है। अब उनके भाजपा में जाने की अटकलें लगायी जा रही है। अशोक चव्हाण के इस कदम को कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

बता दें, कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण पार्टी से नाराज चल रहे थे। आज उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। इस कड़ी में सोमवार सुबह जब अशोक चव्हाण विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर से मिलने पहुंचे तो कई लोग चौक गए। अभी जो जानकारी सामने आ रही हैं उसके मुताबिक, अशोक चव्हाण अपना इस्तीफा सौंपने के लिए ही राहुल नार्वेकर से मुलाकात करने पहुंचे थे।