पटना सिटी : डालडा गोदाम में भीषण आग, 21 दमकलें तैनात..

Patna News: पटना सिटी के दीदारगंज में डालडा गोदाम में लगी भीषण आग। आग बुझाने में जुटीं फायर ब्रिगेड की 21 गाड़ियां। जानिए ताजा अपडेट और हादसे की वजह।

पटना सिटी : डालडा गोदाम में भीषण आग, 21 दमकलें तैनात..
पटना सिटी डालडा गोदाम हादसा
Image Slider
Image Slider
Image Slider

पटना सिटी के दीदारगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत महुली रोड स्थित एक डालडा (घी) गोदाम में बीती रात करीब 1 बजे भीषण आग लग गई। ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया, जिससे आसमान में धुएं का गुबार और ऊंची लपटें दूर-दूर तक दिखाई देने लगीं। हादसे से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है।

रात 1 बजे से शुरू हुआ अभियान सोमवार सुबह 10 बजे तक जारी रहा, गोदाम में रखे ज्वलनशील सामान के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। आग की ऊंची-ऊंची लपटें और आसमान में उठता घना धुआं दूर-दूर तक दिखाई दे रहा है, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत एक्शन में आई। आग की भयावहता को देखते हुए अब तक 21 दमकल गाड़ियों को राहत कार्य में लगाया गया है। रात से शुरू हुआ अग्निशमन अभियान सोमवार सुबह 10 बजे के बाद भी जारी रहा।

फायर ब्रिगेड अधिकारियों के मुताबिक, आग को काफी हद तक नियंत्रित कर लिया गया है और जल्द ही इस पर पूरी तरह काबू पा लिया जाएगा। शुरुआती आशंका शॉर्ट सर्किट की जताई जा रही है, हालांकि सटीक कारणों और नुकसान का आकलन जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। एनबीसी 24 के लिए पटना से अंकित कुमार की रिपोर्ट।