श्रावणी मेला को लेकर DRM मनीष कुमार गुप्ता ने सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण, अधिकारियों को 15 जुलाई तक सभी तैयारियां पूरा करने का निर्देश
मालदा डीविजन के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने रेल विभाग के सभी अधिकारियों के साथ श्रावणी मेला को लेकर सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया..
भागलपुर/ पटना: मालदा डीविजन के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने गुरुवार की सुबह नौ बजे अपने सैलुन से सुल्तानगंज रेलवे पहुंचे...इस दौरान मालदा डीविजन के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने रेल विभाग के सभी अधिकारियों के साथ श्रावणी मेला को लेकर सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया....इस दौरान डीआरएम ने कांवड़ियों की व्यवस्था को लेकर साफ सफाई, कांवड़ियों के लिए विश्राम स्थल, कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश विभाग के अधिकारियों को दिए....सांसद प्रतिनिधि पवन केसान, अकबरनगर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अंजीत कुमार ने मालदा डीविजन के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता को अंग वस्त्र से सम्मानित करते मांग पत्र सौंपा गया....जिसमें मांग पत्र में सुलतानगंज, अकबरनगर रेलवे स्टेशन पर साफ सफाई, ट्रेन ठहराव, नये ट्रेन की व्यवस्था, स्टेशन रोड सुल्तानगंज में नाला निर्माण, प्रयाप्त शौचालय सहित अन्य मांग की गई...इस दौरान मालदा डीविजन के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने सभी मांग को देखते हुए जल्द ही कार्य पूर्ण कर लेने का भरोसा दिया....
डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने कहा कि हर वर्ष की भार्ती इस वर्ष भी कांवड़ियों को बेहतर सुविधाएं रेलवे स्टेशन सुल्तानगंज में की जाएगी... इसके लिए आज सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर जायजा लिया गया....जो श्रावणी मेला से पुर्व 15 जुलाई तक सारी व्यवस्था दुरुस्त कर ली जाएगी.... कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था पर कहा पर्याप्त मात्रा में सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा बलों की तैनाती के साथ साथ, स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए चिकित्सा केंद्र भी बनाया जाएगा....कांवड़ियों को इस बार अगले वर्ष से बेहतर व्यवस्था दी जाएगी....
इस मौके पर एनडीए कार्यकर्ता विनय कुमार, अभीषेक विक्की , मुक्ति कुमार,पिंटु कुमार , कन्हैया झा सहित इत्यादि दर्जनों कार्यकर्ता गण एवं सभी विभाग के रेल अधिकारी व कर्मचारी गण मौजूद थे
dhananjaykumarroy