सीएम नीतीश ने किया 'महिला संवाद' कार्यक्रम का शुभारंभ, दो करोड़ महिलाओं को मिलेगी योजनाओं की जानकारी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को एक अणे मार्ग से 'महिला संवाद' कार्यक्रम का शुभारंभ किया। राज्यभर में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए शुरू किए गए इस कार्यक्रम के लिए पहले दिन 50 विशेष वाहनों को हरी झंडी दिखाकर मुख्यमंत्री ने रवाना किया। पहले दिन राज्य के 600 स्थान पर महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन होगा।

सीएम नीतीश ने किया 'महिला संवाद' कार्यक्रम का शुभारंभ, दो करोड़ महिलाओं को मिलेगी योजनाओं की जानकारी

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को एक अणे मार्ग से 'महिला संवाद' कार्यक्रम का शुभारंभ किया। राज्यभर में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए शुरू किए गए इस कार्यक्रम के लिए पहले दिन 50 विशेष वाहनों को हरी झंडी दिखाकर मुख्यमंत्री ने रवाना किया। पहले दिन राज्य के 600 स्थान पर महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन होगा। वहीं अगले दिन प्रतिदिन से तकरीबन 1200 जगह पर इसका योजना होगा। महिलाओं के आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक सशक्तिकरण के लिए महिला संवाद का आयोजन किया गया है। महिला संवाद के दौरान महिलाओं को सरकारी योजना की जानकारी दी जाएगी। 

साथ ही, इसको लेकर उन्हें जागरूक भी किया जाएगा। योजनाओं का लाभ कैसे प्राप्त करना है, यह भी महिलाओं को बताया जाएगा। विशेष कर महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार की चल रही योजनाओं की विस्तार से जानकारी महिला संवाद के दौरान दी जाएगी। दो महीने तक चलने वाले महिला संवाद कार्यक्रम में दो करोड़ महिलाएं भाग लेंगी। दो करोड़ महिलाओं से संवाद कर उन्हें सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। पहले दिन महिला संवाद कार्यक्रम राज्य के 600 स्थानों पर एकसाथ आयोजित होगा। यह अभियान अगले दो महीनों तक चलेगा और इसका उद्देश्य महिलाओं को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना है।

सरकार की योजना है कि इस दौरान करीब दो करोड़ महिलाओं तक संवाद पहुंचाया जाए, जिसमें 1.35 लाख जीविका दीदियां भी शामिल होंगी।महिला संवाद कार्यक्रम के तहत बिहार के गांव-गांव में जाकर महिलाओं को सरकारी योजनाओं के लाभ और उनके सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।महिला संवाद कार्यक्रम के तहत 38 जिलों में हर दिन औसतन 1200 स्थानों पर संवाद सत्र आयोजित किए जाएंगे। संवाद सुबह और शाम दोनों समय आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए 600 प्रचार वाहनों को विशेष रूप से तैयार किया गया है, जो गांव-गांव जाकर महिलाओं को जागरूक करेंगे। सिर्फ पटना जिले में ही 1395 स्थानों पर महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित होगा।

महिला संवाद अभियान के दौरान महिलाओं को राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं और नीतियों से अवगत कराया जाएगा। महिला सशक्तिकरण नीति, महिला आरक्षण योजना, नशामुक्ति अभियान, बाल विवाह एवं दहेज प्रथा उन्मूलन अभियान, जीविका योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, बालिका पोशाक योजना और अन्य सामाजिक-आर्थिक योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। महिलाओं के सशक्तिकरण में ये योजनाएं मील का पत्थर साबित हुई हैं। महिला संवाद कार्यक्रम के माध्यम से सरकार न केवल अपनी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएगी, बल्कि महिलाओं की भागीदारी और जागरूकता भी बढ़ाने का प्रयास करेगी। इस वर्ष होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए महिला संवाद कार्यक्रम को नीतीश सरकार की एक बड़ी रणनीतिक पहल माना जा रहा है।