रेलवे ने पश्चिम चंपारण को बड़ी सौगात, दरभंगा-रक्सौल मेमू सवारी गाड़ी और मुज़फ्फरपुर-रक्सौल मेमू ट्रेन का विस्तार, केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दूबे ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

दरभंगा-रक्सौल मेमू सवारी गाड़ी अब नरकटियागंज तक चलेगी, जबकि मुज़फ्फरपुर-रक्सौल मेमू ट्रेन का सिकटा तक विस्तारित किया गया है।

रेलवे ने पश्चिम चंपारण को बड़ी सौगात, दरभंगा-रक्सौल मेमू सवारी गाड़ी और मुज़फ्फरपुर-रक्सौल मेमू ट्रेन का विस्तार, केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दूबे ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Image Slider
Image Slider
Image Slider

बेतिया: पश्चिम चम्पारण जिला के नरकटियागंज से रेलवे यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। रेलवे ने क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात देते हुए दो मेमू ट्रेनों का विस्तार कर दिया है। दरभंगा-रक्सौल मेमू सवारी गाड़ी अब नरकटियागंज तक चलेगी, जबकि मुज़फ्फरपुर-रक्सौल मेमू ट्रेन को सिकटा तक विस्तारित किया गया है।

ट्रेन विस्तार का शुभारंभ केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे, सांसद सुनील कुमार और विधायक समृद्ध वर्मा ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। इस मौके पर नरकटियागंज रेलवे स्टेशन उत्सव स्थल में तब्दील नजर आया। मेमू ट्रेनों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग व कार्यकर्ता समारोह में शामिल हुए।

ट्रेन विस्तार की घोषणा से यात्रियों में खासा उत्साह देखा गया। लोगों का कहना है कि इससे आवागमन पहले से अधिक आसान और सुविधाजनक हो जाएगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि चंपारण महात्मा गांधी की कर्मभूमि रही है और अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रेलवे समेत हर क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है।

मंत्री ने यह भी बताया कि नरकटियागंज को जल्द ही वाशिंग पिट जैसी बड़ी रेल परियोजना की सौगात मिलने वाली है, जिसका निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। रेलवे की इस नई पहल से पश्चिम चम्पारण के हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।