लालू की आरजेडी को फिर लगा तगड़ा झटका, प्रभुनाथ सिंह के बेटे ने फूंका बगावती बिगुल, कहा- महाराजगंज से जीतकर दिखाए इंडी गठबंधन

2024 लोकसभा चुनाव की शुरुआत के साथ कांग्रेस और आरजेडी को लगातार लग रहे झटकों पर झटके का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। दो चरणों के मतदान के बाद और तीसरे चरण के मतदान से पहले लालू यादव की पार्टी आरजेडी को बड़ा झटका लगा है।

लालू की आरजेडी को फिर लगा तगड़ा झटका, प्रभुनाथ सिंह के बेटे ने फूंका बगावती बिगुल, कहा- महाराजगंज से जीतकर दिखाए इंडी गठबंधन

PATNA: 2024 लोकसभा चुनाव की शुरुआत के साथ कांग्रेस और आरजेडी को लगातार लग रहे झटकों पर झटके का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। दो चरणों के मतदान के बाद और तीसरे चरण के मतदान से पहले लालू यादव की पार्टी आरजेडी को बड़ा झटका लगा है। पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के पुत्र रणधीर कुमार सिंह के बेटे रणधीर कुमार सिंह बगावती रुख अख्तियार करते हुए पार्टी के खिलाफ में ही बगावत की बिगुल फूंका डाला है। उन्होंने पार्टी से त्यागपत्र का ऐलान करते हुए कहा है कि अब महाराजगंज से चुनाव नहीं लड़ेंगे और इंडिया गठबंधन के कैंडिडेट को हराने में अपनी पूरी ताकत झोंक देंगे। चर्चा है कि वे 14 मई को अपने हजारों समर्थकों के साथ नीतीश कुमार की पार्टी जदयू में शामिल होने वाले हैं।

यह घोषणा पूर्व विधायक ने दारोगा राय चौक स्थित एक रेस्टोरेंट के सभागार में शनिवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में की। उन्होंने कहा- मैंने 6 मई को महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की घोषणा की थी लेकिन समर्थक और अभिभावकों के सुझाव पर घोषणा को वापस ले रहा हूं। उन्होंने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर आरोप लगाते हुए कहा कि डॉ रोहिणी आचार्य को सारण से चुनाव जिताने के लिए महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र को कांग्रेस की झोली में डाल दिया गया। इससे वे चुनाव लड़ने से वंचित हो गए। पूर्व विधायक ने कहा कि मेरा परिवार समर्पित होकर राजद को सींचने का काम किया है। अब मेरा एक ही लक्ष्य है इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को हराना। कार्यकर्ताओं के आग्रह पर मैं राष्ट्रीय जनता दल से इस्तीफा पत्र राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को पहले ही भेज चुका हूं।

मीडिया बात करते हुए रंधीर सिंह ने आरजेडी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने आरजेडी पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। पूर्व विधायक ने कहा कि विधायक या सांसद बनना अब रणधीर सिंह के लिए जीवन में कोई मायने नहीं रखता। हमारा पहला लक्ष्य है बिहार से आरजेडी और महागठबंधन को समाप्त कर देना। इसके लिए निर्णय लिया है कि अब महाराजगंज से लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगे। हमारे परिवार में राजद को सीखने में बहुत कुर्बानी दी। अब आरजेडी का खात्मा करना लक्ष्य होगा। उन्होंने दावा किया कि महाराजगंज से महागठबंधन का प्रत्याशी किसी सूरत में नहीं जीतेगा। महाराजगंज सीट कांग्रेस के खाते में दी गई है। इस सीट पर बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह के बेटे आकाश सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। प्रभूनाथ सिंह महारागंज से सांसद रहे। उनके बेटे रंधीर सिंह यहां से चुनाव लड़ना चाहते थे पर आरजेडी ने उन्हें टिकट नहीं दिया।