पटना में गंगा पर बना पीपा पुल टूटा, हजारों लोग और वाहन फंसे, अफरा-तफरी का माहौल

इस वक्त की बड़ी खबर वैशाली से आ रही है। जहां गंगा नदी पर बना पीपा पुल के बीच का भाग टूट गया है। पुल के टूट जाने के बाद लोगों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पटना में गंगा पर बना पीपा पुल टूटा, हजारों लोग और वाहन फंसे, अफरा-तफरी का माहौल
Image Slider
Image Slider
Image Slider

NBC24 DESK:- इस वक्त की सबसे बड़ी खबर वैशाली से आ रही है। जहां गंगा नदी पर बना पीपा पुल के बीच का भाग टूट गया है।  पुल के टूट जाने के बाद लोगों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा कि, पुल के दोनों तरफ वाहनों के साथ कई लोग फंसे है। 

आपको बता दे, बिदुपुर के चकौसन से राघोपुर के पहाड़पुर तक तीन किलोमीटर लंबा पीपा पुल है। जिसका बीच का भाग खुल जाने से लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई लोग पुल के दोनों तरफ फंसे हुए है। पुल के उपर से कोई वाहन मुड़ के वापस भी नहीं आ सकती है।  

वहीं पुल निगम की माने तो नाव क्रॉस कराने के लिए पुल को बीच से खोला गया है। आपको बताते चलें कि बिना किसी जानकारी दिए अचानक से पुल के टूट जाने से कई लोग परेशान हो रहे है। 

एसडीएम ने कहा कि पुल निगम के इस लपारवाही को लेकर जवाब माँगा जाएगा।