पटना जंक्शन पर ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग के दोनों पैर कटे, जीआरपी ने पीएमसीएच में कराया भर्ती, हालत गंभीर

पटना जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर शनिवार की रात चलती ट्रेन पकड़ने के दौरान ट्रेन की आने से बुजुर्ग बृजनंदन प्रसाद के दोनों पैर कट गए.

पटना जंक्शन पर ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग के दोनों पैर कटे,  जीआरपी ने पीएमसीएच में कराया भर्ती, हालत गंभीर
Image Slider
Image Slider
Image Slider

पटना/ बिहार: पटना जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर शनिवार की रात चलती ट्रेन पकड़ने के दौरान ट्रेन की आने से बुजुर्ग बृजनंदन प्रसाद के दोनों पैर कट गए. वे अपने काम से पटना आए थे और रात में खुसरूपुर लौटने के लिए चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहे थे. बताया जाता है कि बृजनंदन प्रसाद मूल रूप से खुसरूपुर के रहने वाले हैं

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना शनिवार रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है। बृजनंदन अपने घर खुशरूपुर जाने के लिए पटना जंक्शन पहुंचे थे। प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर खुशरूपुर पैसेंजर खड़ी थी। वे ट्रेन की ओर बढ़ ही रहे थे कि ट्रेन खुल गई। ट्रेन छूटता देख बृजनंदन ने दौड़कर उसे पकड़ने की कोशिश की। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वे फिसलकर ट्रेन के नीचे आ गये और ट्रेन के नीचे गिरने से बुजुर्ग के दोनों पांव कट गए, जिससे प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई और मौके पर भीड़ जमा हो गई. हादसे के बाद यात्रियों ने तुरंत इसकी सूचना दी और मदद के लिए आगे आए.

घटना की जानकारी मिलते ही रेल पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल बृजनंदन प्रसाद को तत्काल इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया. फिलहाल पीएमसीएच में उनका उपचार जारी है और उनकी स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है.