नौबतपुर के बारा पंचायत के मुखिया रूपक शर्मा का दिल्ली में निधन, हजारों लोगों ने नम आंखों से दी विदाई
पटना के नौबतपुर प्रखंड के बारा पंचायत के मुखिया प्रकाश चंद्र उर्फ रुपक शर्मा का निधन हो गया। वे लंबे समय से लिवर सिरोसिस बीमारी से ग्रसित थे
पटना/नौबतपुर: पटना के नौबतपुर प्रखंड के बारा पंचायत के मुखिया प्रकाश चंद्र उर्फ रुपक शर्मा का निधन हो गया। वे लंबे समय से लिवर सिरोसिस बीमारी से ग्रसित थे और उनका इलाज दिल्ली के अस्पताल में चल रहा था। उनके निधन से पूरे पंचायत में शोक की लहर है।
दिल्ली के ILBS हॉस्पिटल में उनका निधन होना पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका सरल स्वभाव, समाज के प्रति हमेशा समर्पित रहते थे। रविवार को जैसे ही उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक आवास बारा पहुंचा, हजारों लोग उनके अंतिम दर्शन को उमड़ पड़े।
इस मौके पर बिक्रम विधानसभा के पुर्व विधायक अनिल कुमार बारा पंचायत के पुर्व मुखिया स्वराज शर्मा देवरा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि चुनचुन शर्मा समाजसेवी मुकुंद कुमार समेत हजारों लोग शामिल हुए। उनका अंतिम संस्कार दीघा घाट पर किया गया। उनके पुत्र ने उन्हें मुखाग्नि दिया।
नौबतपुर से NBC 24 के लिए अवनीश कुमार की रिपोर्ट
dhananjaykumarroy