सुबह-सुबह सिवान जेल का निरीक्षण करने क्यों पहुंच गए पटना हाईकोर्ट के जज..?
पटना हाईकोर्ट के जज ने शनिवार को सिवान जेल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जेल में कैदियों की सुविधाओं, सुरक्षा इंतजामों और स्वच्छता व्यवस्था का गहनता से जायजा लिया। विभिन्न कक्षों का निरीक्षण करते हुए उन्होंने सभी व्यवस्थाओं की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।

SIWAN : पटना हाईकोर्ट के जज ने शनिवार को सिवान जेल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जेल में कैदियों की सुविधाओं, सुरक्षा इंतजामों और स्वच्छता व्यवस्था का गहनता से जायजा लिया। विभिन्न कक्षों का निरीक्षण करते हुए उन्होंने सभी व्यवस्थाओं की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान सिवान जिला जज, डीएम-एसपी और जिला प्रशासन के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। वहीं, जेल गेट के बाहर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। बता दें कि पटना हाइकोर्ट के जज दो दिवसीय दौरे पर सिवान में हैं। इसी क्रम में उन्होंने जिला न्यायालय की कार्यप्रणाली और जेल का निरीक्षण किया है। वहीं, जज ने जिला कारागार में कारागार चिकित्सालय, महिला एवं पुरुष बैरक, रसोई घर समेत अन्य अहम स्थानों का निरीक्षण किया।
उन्होंने कारागार में लगाये गए सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली की भी जांच की। इसके अलावा, कारागार चिकित्सालय में भर्ती कैदियों से उनकी बीमारियों के बारे में पूछा और उनके खानपान तथा साफ-सफाई के बारे में जानकारी ली। जेल में बने हवालात, कार्यालय के स्टॉक रजिस्टर की भी समीक्षा की गई। इस दौरान उन्होंने कई निर्देश भी दिए।