आज से शुरू हो गया सावन का पावन महीना पटना के गंगा घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।

आज से सावन का पावन महीना शुरू हो गया है। पटना के गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और भोलेनाथ का नाम लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और भोलेनाथ का नाम लेकर श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई।

1.

Nbc24 desk :- आज से सावन का पावन महीना शुरू हो गया है। पटना के गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और भोलेनाथ का नाम लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और भोलेनाथ का नाम लेकर श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। वही पंडित जी का कहना है की आज के दिन भगवान् शंकर और माता पारवती की पूजा करने से पारिवारिक जीवन सुखमय रहता है। 

हिन्दू पंचांग के अनुसार, श्रावण मास हिंदी कैलेंडर में पांचवे स्थान पर आता है। मान्यताओं के अनुसार, सावन का महीना भगवान् भोलेनाथ की पूजा-अर्चना के लिए बेहद ही खास होता है। ऐसी मान्यता जो व्यक्ति सावन के हर सोमवार को व्रत रखकर भगवान् शिव की उपासना करता है, उसकी हर मनोकामना पूरी होती है।

इस बार सावन माह 14 जुलाई से शुरू हो रहा है। 2022 में सावन मॉस में 4 सोमवार आ रहे हैं। सोमवार के दिन विधिवत शिव पूजन बहुत फलदायक माना जाता है। इस साल सावन का पहला सोमवार 18 जुलाई को पद रहा है। सावन महीना 14 जुलाई से शुरू होकर 12अगस्त को यानि सावन पूर्णिमा के दिन समाप्त हो जाएगा। सावन के महीने में ही कावड़ यात्रा निकली जाती है। कांवड़ यात्रा के दौरान शिव भक्त गंगा नदी से पवित्र जल भरते हैं और लम्बी यात्रा करके शिव जी को जल अर्पित करते हैं। 

Image Slider
Image Slider
Image Slider