पटना आरजेडी ऑफिस में तेजस्वी यादव का खास अंदाज में मनाया गया जन्मदिन, जगदानंद सिंह ने ऐसे खिलाया केक..

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज 35 साल के हो गए हैं और इस अवसर पर राजद के प्रदेश कार्यालय में केक काटकर तेजस्वी यादव का जन्मदिन मनाया गया।

पटना आरजेडी ऑफिस में तेजस्वी यादव का खास अंदाज में मनाया गया जन्मदिन, जगदानंद सिंह ने ऐसे खिलाया केक..
Image Slider
Image Slider
Image Slider

PATNA: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज 35 साल के हो गए हैं और इस अवसर पर राजद के प्रदेश कार्यालय में केक काटकर तेजस्वी यादव का जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह अब्दुल बारी सिद्दीकी राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव पूर्व एमएलसी सुनील सिंह एवं पार्टी के तमाम पदाधिकारी मौजूद थे।

तेजस्वी यादव के 35वें जन्मदिन पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा तेजस्वी यादव केवल अपने पार्टी कार्यकर्ता के लिए ही नहीं बिहार के 13 करोड़ जनता के लिए आशा का किरण है और ऐसे नौजवान नेतृत्व को एक लंबी उम्र की कामना पूरा बिहार हम लोग कर रहे हैं। इसलिए तेजस्वी यादव एक व्यक्ति नहीं है एक ऐसे चरित्र बन गए हैं जो बिहार के जनता के प्रतीक है। एक लंबे समय तक उनको भगवान जिंदा रखें ताकि उनके नेतृत्व में बिहार में जितने भी घोषणा है उन्होंने की है बेरोजगारों को रोजगार देना, किसानों को उचित मूल्य दिलाना, अनाथ लोगों को जगह देना और विद्यार्थियों के लिए अच्छा शिक्षा देना, रोग ग्रस्त लोग होते हैं तो उनके लिए अस्पताल में अच्छा दवा देना, जहां बिहार में कमी मिले इसकी सुनवाई करने का आश्वासन शायद तेजस्वी के सिवा इस देश में किसी ने ही दिया हो। तेजस्वी ने ना सिर्फ आश्वासन दिया ही नहीं है बल्कि सभी की समस्या सुन उसपर फौरन कार्रवाई भी की है। ऐसे नौजवान जो हमारे नेतृत्व करता इस पार्टी के समाजवाद के धरोहर समाजवाद के नायक तेजस्वी यादव जी का जन्मदिन हम लोग मनाया ।है इस आशा के साथ भगवान उनको लंबी उमर का कामना करते हैं।

पटना से इंद्रजीत कुमार की रिपोर्ट