ललन सिंह बहुत फड़फड़ा रहे थे, अच्छा हुआ इनका भी इलाज हो गया- अश्विनी चौबे

अश्विनी चौबे ने ललन सिंह के जेडीयू अध्यक्ष पद से इस्तीफे को लेकर कहा कि ठीक किया इनका इलाज भी हो गया। बहुत फड़फड़ा रहे थे। मैंने पहले ही कहा था कि जदयू भानुमती का पिटारा है...

ललन सिंह बहुत फड़फड़ा रहे थे, अच्छा हुआ इनका भी इलाज हो गया- अश्विनी चौबे
Image Slider
Image Slider
Image Slider

PATNA: 2024 लोकसभा चुनाव से पहले ही बिहार में राजनीतिक खेला स्टार्ट हो चुका है। बीते 29 दिसंबर को नई दिल्ली में जेडीयू की महाबैठक में राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष की पद से इस्तीफा दे दिया है। नीतीश कुमार ने तीसरी बार पार्टी की बागडोर अपने हाथ में ले लिया है। ऐसे में केंद्रीय मंत्री औऱ बीजेपी नेता अश्विनी चौबे ने बड़ा तंज कसा है।

अश्विनी चौबे ने ललन सिंह के जेडीयू अध्यक्ष पद से इस्तीफे को लेकर कहा कि ठीक किया इनका इलाज भी हो गया। बहुत फड़फड़ा रहे थे। मैंने पहले ही कहा था कि जदयू भानुमती का पिटारा है। यह आज है, कल है लेकिन आगे रहेगा इसका कोई ठीक नहीं है। लालू जी ने नीतीश जी के पेट में दांत का इलाज उन्हीं के डॉक्टर (ललन सिंह) से कराने का काम किया। मुझे लग रहा है कि ललन सिंह अब बहुत कम दिनों के मेहमान हैं।

वहीं अश्वनी चौबे ने नीतीश कुमार पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के लिए सब दिन खरमास है। भाजपा में अब दोबारा उनके लिए खरमास है। उनके लिए खरमास सालों भर लगा रहेगा। नीतीश कुमार के लिए पूरी तरह से चारों ओर का दरवाजा बंद है। उन्होंने कहा कि जदयू और राजद दोनों एक ही है, एक दिन दोनों समाप्त हो जाएगी।