तेजस्वी यादव का PM मोदी के पुल उद्घाटन पर तीखा हमला, बोले- 'माल महाराज का, मिर्जा खेले होली', केंद्र सरकार ने फूटी कौड़ी नहीं दी
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर नीतीश सेतु के नामकरण को लेकर भाजपा पर लगातार हमलावर हैं। शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो के माध्यम से तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी के बिहार पहुंचने से पहले बड़ा हमला बोला है।
PATNA: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वह राज्य को 34 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। प्रधानमंत्री अपने दौरे के दौरान कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर नीतीश सेतु को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे। यह पुल बिहार के सड़क संपर्क और विकास के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ऐसे में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर नीतीश सेतु के नामकरण को लेकर भाजपा पर लगातार हमलावर हैं। शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो के माध्यम से तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी के बिहार पहुंचने से पहले बड़ा हमला बोला है।
माल महाराज का मिर्जा खेले होली
तेजस्वी यादव ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि एक पैसा भी भारत सरकार ने नरेंद्र मोदी जी ने अगर अगर दिया हो तो आप बताओ.. जब पहली बार हमने बजट पेश किया था, मेरा बजट भाषण भी आप लोग सुन सकते हैं 5 हजार करोड़ के लागत से पुल का निर्माण होना था.. राज्य सरकार ने अपने खर्चे पर और कुछ हजार करोड़ रुपए हमलोगों ने उधार लिया था.. भाजपा के लोगों से हम पूछना चाहते हैं एक फूटी कौड़ी भी, एक पैसा भी भारत सरकार ने नरेंद्र मोदी जी ने अगर दिया हो तो बताएं... भाजपा के लोगों ने उस समय सौतेला व्यवहार किया... ठेंगा दिखाया.. तेजस्वी यादव ने तीखा व्यंग करते हुए मुहावरा कहा कि “माल महाराज का मिर्जा खेले होली”
निर्माण का शुभारंभ महागठबंधन में हुआ
तेजस्वी यादव 2016 का विज्ञापन दिखाते हुए कहा कि जो कच्ची दरगाह से बिदुपुर जो पुल का निर्माण का शुभारंभ हम लोगों ने किया था... हमारी महागठबंधन की सरकार ने किया था जिसमें आदरणीय आदरणीय लालू प्रसाद जी, गरीबों के मसीहा भाषण दे रहे हैं... तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के साथ अपनी तस्वीर दिखाते हुए कहा कि मेरी और नीतीश कुमार जी की तस्वीर आप लोगों को दिख रही होगी... वहीं शिलापट की तस्वीर दिखाते हुए तेजस्वी यादव ने कहा की दरगाह से बिदुपुर 6 लेन गंगा ब्रिज का कार्य आरंभ श्री नीतीश कुमार जी मुख्यमंत्री के द्वारा, श्री तेजस्वी प्रसाद यादव उपमुख्यमंत्री की अध्यक्षता में दिनांक 31.10.2016 रविवार को संपन्न हुआ..
स्वतंत्रता सेनानी का नाम क्यों नहीं..?
तेजस्वी यादव ने बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि यानी सरकार ने मेरे गैर सरकारी संकल्प जिसमें हमने मांग की थी स्वतंत्रता सेनानी और समाजवादी नेता अक्षयवट राय जी के नाम पर करने का तो सरकार ने उत्तर में दिया कि जो दसवें गुरु हैं.. गुरु गोविंद सिंह जी.. जो कि कच्ची दरगाह उनका जन्म स्थल है... उनके नाम पर सरकार इस सेतु का निर्माण करें यह साफ सरकार के उत्तर में है।
अचानक नीतीश कुमार का नाम क्यों..?
तेजस्वी यादव ने बड़ा सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर अचानक में ऐसा क्या हो गया कि नीतीश कुमार जी के नाम पर नामकरण अचानक से क्यों कर दिया गया...? तेजस्वी यादव ने बड़ा सवाल उठाते हुए भाजपा से पूछा कि इतना ही अगर आप नीतीश जी का सम्मान करते हैं तो आप DNA का गाली नीतीश जी को नहीं देते... जब नीतीश जी हमारे साथ थे तो इनका DNA खराब था... झूठा, दिखावटी, बनावटी और मिलावटी सम्मान देने की भाजपा बात कर रहा है.. जब नीतीश जी के राजनीतिक को उन्होंने जिंदा दफन कर दिया... जनता दल यूनाइटेड को डिवाइडेड कर दिया और खास बात इसमें इंटरेस्टिंग बात यह है... जिस पुल का उद्घाटन नरेंद्र मोदी जी करने आ रहे हैं... लगभग डेढ़ साल पहले ठीक चुनाव से पहले नीतीश जी ने उद्घाटन कर दिया था ...हमारे पास विज्ञापन है रोड कंस्ट्रक्शन डिपार्टमेंट का.... नरेंद्र मोदी जी एक ही पल का कितने बार उद्घाटन होगा..?
pranavpr