Muzaffarpur PNG Blast पर तेजस्वी का CM सम्राट पर निशाना, बोले- मुख्यमंत्री को घटना की जानकारी तक नहीं!

बिहार के मुजफ्फरपुर में PNG पाइपलाइन में हुए विस्फोट को लेकर सियासत तेज हो गई है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस घटना पर दुख जताते हुए राज्य सरकार और भाजपा पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

Muzaffarpur PNG Blast पर तेजस्वी का CM सम्राट पर निशाना, बोले- मुख्यमंत्री को घटना की जानकारी तक नहीं!
Image Slider
Image Slider
Image Slider

PATNA: बिहार के मुजफ्फरपुर में PNG पाइपलाइन में हुए विस्फोट को लेकर सियासत तेज हो गई है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस घटना पर दुख जताते हुए राज्य सरकार और भाजपा पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की भूमिका पर भी निशाना साधा और आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री को इतनी बड़ी घटना की जानकारी तक नहीं है।

तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर गोबरसही इलाके में PNG पाइपलाइन विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए ईश्वर से उन्हें इस दुख की घड़ी में हिम्मत देने की प्रार्थना की।

भाजपा की सभा पर उठाए सवाल

इसके साथ ही तेजस्वी ने घटना के दौरान अग्निशमन वाहन के जाम में फंसे होने को लेकर भाजपा की सभा पर सवाल उठाए। उनका आरोप है कि घटनास्थल के आसपास सड़क पर भाजपा की सभा आयोजित की गई थी, जिसमें पार्टी के नेता, कार्यकर्ता और पर्यटन मंत्री केदार गुप्ता भी मौजूद थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, सभा में मौजूद लोगों को हादसे की जानकारी मिल गई थी, इसके बावजूद अग्निशमन वाहन को रास्ता दिलाने की पहल नहीं की गई।

सम्राट चौधरी पर बड़ा आरोप

तेजस्वी ने इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और अक्षम्य बताते हुए कहा कि आपातकालीन सेवाओं को राजनीतिक कार्यक्रमों से ऊपर प्राथमिकता मिलनी चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर भी संवेदना तक व्यक्त नहीं करने का आरोप लगाया।

गौरतलब है कि सोमवार को मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही में नाला निर्माण के दौरान PNG पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसके बाद विस्फोट हुआ। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई, जबकि कई लोग घायल हो गए। इस घटना ने अब राजनीतिक विवाद का रूप ले लिया है।