आज से मिलेगा गर्मी से राहत , ओला गिरने को लेकर येलो अलर्ट हुआ जारी

आज से मिलेगा गर्मी से राहत , ओला गिरने को लेकर येलो अलर्ट हुआ जारी पटना समेत प्रदेश बीते 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। औरंगाबाद में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में गिरावट होने से गर्मी से कफ़ि राहत मिली है।

आज से मिलेगा गर्मी से राहत , ओला गिरने को लेकर येलो अलर्ट हुआ जारी

NBC 24 DESK - आज से मिलेगा गर्मी से राहत , ओला गिरने को लेकर येलो अलर्ट हुआ जारी

पटना समेत प्रदेश बीते 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। औरंगाबाद में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में गिरावट होने से गर्मी से कफ़ि राहत मिली है। बिहार के कै राज्यो मे जैसे सुपौल,अररिया, कटिहार, सहरसा, मधुबनी मौसम सामान्य बना रहा वही शेखपुरा, भोजपुर, औरंगाबाद, बांका, नवादा व नालंदा भागलपुर में लू का प्रभाव बना रहा। जबकि प्रदेश के पूर्वी व पश्विमी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी और मधुबनी में मेघ गर्जन के साथ ओला गिरने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। किसान भाईयों को एहतियात बरतनें की सलाह दी गई है क्योकि 23-26 मई के दौरान प्रदेश में वर्षा, मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ आंधी, ओला गिरने कि आशन्का है। प्रदेश के कुछ स्थानों पर 10-50 मिमी वर्षा के आसार है। वहीं हवा की गति 40-50 किमी प्रतिघंटा रहेगी।

प्रदेश के अलग अलग राज्यो मे अलग-अलग मिमी की वर्षा दर्ज की गई है ।

भागलपुर के पीरपैंती में 20.0 मिमी सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई। जबकि सुपौल के त्रिवेणीगंज में 11.4 मिमी, भागलपुर के कोलगांव में 8.4 मिमी, सुपौल के मरौना में 8.2 मिमी, सुपौल के छातापुर में 8.2 मिमी, अररिया में 7.6 मिमी, कटिहार के कुरसेला में 6.8 मिमी, मधुबनी के झंझारपुर में 6.4 मिमी, सहरसा के सोनबरसा में 6.4 मिमी एवं अररिया के रानीगंज में 6.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई। 43.1 डिग्री सेल्सियस के साथ औरंगाबाद में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।