बिहार में कुछ बड़ा होने वाला है..? दिवाली के अगले दिन ही भागे-दौड़े नीतीश कुमार से मिलने क्यों पहुंचे भाजपा के बड़े नेता

हार में दो निर्दलीय एमएलसी को बीजेपी में शामिल कराने को लेकर भाजपा और जदयू के बीच बढ़ी तल्खी के बीच अब सियासी हलचल तेज हो गई है। गठबंधन में बढ़ती खटास को कम करने के लिए बीजेपी डैमेज कंट्रोल में जुटती नजर आ रही है।

बिहार में कुछ बड़ा होने वाला है..? दिवाली के अगले दिन ही भागे-दौड़े नीतीश कुमार से मिलने क्यों पहुंचे भाजपा के बड़े नेता
Image Slider
Image Slider
Image Slider

Bihar Politics: बिहार में दो निर्दलीय एमएलसी को बीजेपी में शामिल कराने को लेकर भाजपा और जदयू के बीच बढ़ी तल्खी के बीच अब सियासी हलचल तेज हो गई है। गठबंधन में बढ़ती खटास को कम करने के लिए बीजेपी डैमेज कंट्रोल में जुटती नजर आ रही है। इसी कड़ी में सोमवार, 9 नवंबर 2026 को भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पटना में मुख्यमंत्री आवासीय परिसर पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। इस दौरान बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी समेत एनडीए के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

पहले संजय झा से मिले धर्मेंद्र प्रधान

नीतीश कुमार से मुलाकात करने से पहले धर्मेंद्र प्रधान ने जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय झा से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के अलावा बिहार सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री और एनडीए के अन्य नेता भी मौजूद रहे। इस मुलाकात को गठबंधन के भीतर चल रही राजनीतिक चर्चाओं के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

दिल्ली में भी हुई थी संजय झा से मुलाकात

जानकारी के मुताबिक, धर्मेंद्र प्रधान ने इससे पहले 7 नवंबर को दिल्ली में संजय झा से मुलाकात की थी। उस दौरान उन्होंने अपनी बेटी की शादी का निमंत्रण कार्ड सौंपते हुए विवाह समारोह में शामिल होने का आमंत्रण दिया था। इसके बाद सोमवार को पटना पहुंचकर उन्होंने एनडीए के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की।

7 सर्कुलर रोड पर जुटे NDA के दिग्गज

धर्मेंद्र प्रधान के पटना दौरे के दौरान 7 सर्कुलर रोड पर एनडीए के कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी चर्चा का विषय बनी रही। हालांकि, नीतीश कुमार और संजय झा के साथ हुई मुलाकातों में किन राजनीतिक मुद्दों पर बातचीत हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

बिहार की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों में इन मुलाकातों को काफी अहम माना जा रहा है। दो निर्दलीय एमएलसी के बीजेपी में शामिल होने को लेकर भाजपा-जदयू के बीच पैदा हुई नाराजगी के बाद धर्मेंद्र प्रधान का यह दौरा गठबंधन में समन्वय और रिश्तों को बेहतर बनाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।