हाजीपुर में अब घर तक पहुचेगा राशन, 80 वर्ष के ऊपर सभी बुजुर्गो को राहत पहुचाने की नई पहल

वैशाली के हाजीपुर में 80+ बुजुर्गों के लिए "घर तक राशन" योजना शुरू। डीएम वर्षा सिंह ने खुद बुजुर्गों के घर पहुंचकर अनाज सौंपा। जानिए इस सराहनीय पहल के बारे में।

हाजीपुर में अब घर तक पहुचेगा राशन, 80 वर्ष के ऊपर सभी बुजुर्गो को  राहत पहुचाने की नई पहल
81 वर्षीय एक महिला को घर जाकर अनाज सौपते हुए डीएम वर्षा सिंह
Image Slider
Image Slider
Image Slider

हाजीपुर -  बिहार के दो जिलों के दो प्रखंडो में  80 वर्ष के बुजुर्गों को घर तक  राशन दुकान से  सरकारी अनाज पहुचाने का काम शुरू हो गया है। इसी कड़ी में  वैशाली जिले के हाजिपुर प्रखण्ड के इस्माईल पंचायत में  जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने  "घर तक राशन" योजना का शुभारंभ किया।  

इस योजना के तहत 80 वर्ष या उससे अधिक आयु के चिह्नित बुजुर्ग लाभुकों को अब पीडीएस डीलर की दुकान तक जाने की जरूरत नहीं होगी। जिला प्रशासन की टीम राशन का पैकेट तैयार कर सीधे उनके घर तक पहुंचाएगी। डीएम ने खुद इस्माइलपुर पहुंचकर पहली बुजुर्ग लाभुक, 81 वर्षीय एक महिला को घर जाकर अनाज सौंपा और उनका हालचाल जाना।  

राशन पाकर बुजुर्गों के चेहरे खिल उठे। लाभुकों ने कहा कि बुढ़ापे में लंबी लाइन में खड़ा होना और सिर पर बोझ ढोकर लाना सबसे बड़ी चुनौती थी। अब सरकार घर तक अनाज पहुंचा रही है, इससे बड़ी राहत और क्या होगी। कई महिलाओं ने डीएम को दुआएं देते हुए कहा, "भगवान आपको सदा खुश रखे।"  

वही डीएम वर्षा सिंह ने कहा  "हमारा प्रयास है कि योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। 80 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग चलने-फिरने में असमर्थ होते हैं। उनके सम्मान और सुविधा के लिए यह कदम उठाया गया है। पहले चरण में हाजीपुर प्रखंड के सभी पात्र बुजुर्गों को कवर करेंगे। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से पूरे जिले में योजना लागू होगी। इसके लिए डीलर, पंचायत प्रतिनिधि और पदाधिकारियों की संयुक्त टीम बनाई गई है।"

जिला प्रशासन का मानना है कि यह पहल वृद्धजनों को न सिर्फ शारीरिक राहत देगी, बल्कि उन्हें यह एहसास भी कराएगी कि सरकार उनके साथ खड़ी है।