तेल कंपनियों ने जारी कर दी नई लिस्ट

OMCs ने 14 मई 2024 के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी कर दिया है. पेट्रोल और डीजल के भाव एक समान हैं और यहां कोई बदलाव नहीं किया गया है. देश में लोकसभा चुनाव का दौर है. लोकसभा चुनाव के बीच आम जन की इच्छा है कि सरकार पेट्रोल और डीजल की कीमतों को और सस्ता करें.

तेल कंपनियों ने जारी कर दी नई लिस्ट

NBC 24 DESK-  तेल कंपनियों ने जारी कर दी नई लिस्ट

OMCs ने 14 मई 2024 के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी कर दिया है.  पेट्रोल और डीजल के भाव एक समान हैं और यहां कोई बदलाव नहीं किया गया है. देश में लोकसभा चुनाव का दौर है. लोकसभा चुनाव के बीच आम जन की इच्छा है कि सरकार पेट्रोल और डीजल की कीमतों को और सस्ता करें. हालांकि OMCs ने 14 मई 2024 के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी कर दिया है. 14 मई को पेट्रोल और डीजल के भाव एक समान हैं और यहां कोई बदलाव नहीं किया गया है. 14 मई की सुबह-सुबह पेट्रोल और डीजल के मोर्चे पर आम लोगों को कोई राहत नहीं मिली है.  

मार्च 2024 में घटाए थे दाम   

तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 14 मार्च 2024 को आखिरी बार संशोधन किया गया था. 14 मार्च 2024 को पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपए प्रति लीटर की कटौती का ऐलान किया गया था. हालांकि उसके बाद से अब तक एक बार भी बदलाव नहीं किया गया है. 

मुंबई-दिल्ली में क्या है हाल?  

शहर      पेट्रोल     डीजल

दिल्ली     94.72     87.62

मुंबई     104.21     92.15

कोलकाता     103.94     90.76

चेन्नई     100.75     92.32

बेंगलुरु     99.84     85.93

लखनऊ     94.65     87.76

नोएडा     94.83     87.96

गुरुग्राम     95.19     88.05

चंडीगढ़     94.24     82.40

पटना     105.18     92.04

OMCs जारी करती हैं दाम 

बता दें कि देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं. हालांकि, 22 मई 2022 से पेट्रोल और डीजल की कीमतों को नहीं बदला गया है. हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया जैसी कंपनी अपनी वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं. घर बैठे भी आप तेल के भाव को चेक कर सकते हैं.