आईजीआईएमएस के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मनीष मंडल के पिता के श्राद्धकर्म में शामिल हुए मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस) के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मनीष मंडल के पिता प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. अरूण कुमार मंडल के श्राद्धकर्म में शामिल हुये। पटना के आईजीआईएमएस गेस्ट हाउस में आयोजित शोकसभा एवं श्राद्धकर्म में मुख्यमंत्री ने स्व. डॉ. अरूण कुमार मंडल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।
PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस) के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मनीष मंडल के पिता प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. अरूण कुमार मंडल के श्राद्धकर्म में शामिल हुये। पटना के आईजीआईएमएस गेस्ट हाउस में आयोजित शोकसभा एवं श्राद्धकर्म में मुख्यमंत्री ने स्व. डॉ. अरूण कुमार मंडल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने डॉ. मनीष मंडल एवं उनके परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना भी दी। इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह सांसद संजय कुमार झा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. चन्द्रशेखर सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
rsinghdp75