मुख्यमंत्री ने 1224 नवनियुक्त विशेषज्ञ एवं सामान्य चिकित्सा पदाधिकारियों को प्रदान किया नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त विशेषज्ञ एवं सामान्य चिकित्सा पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करने के बाद उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुये कहा कि उम्मीद है कि आप सब अपनी जिम्मेदारियों का अच्छी तरह से निर्वहन करेंगे। हमलोग राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिये लगातार काम कर रहे हैं। आप सभी लोग अच्छे से काम करें ताकि राज्यवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।

मुख्यमंत्री ने 1224 नवनियुक्त विशेषज्ञ एवं सामान्य चिकित्सा पदाधिकारियों को प्रदान किया नियुक्ति पत्र
Image Slider
Image Slider
Image Slider

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज ऊर्जा ऑडिटोरियम में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 1224 नवनियुक्त विशेषज्ञ एवं सामान्य चिकित्सा पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अनुभव प्रकाश, मृणाल कुमार, रौशन कुमार, नेहा कुमारी, रविरंजन कुमार, उत्कर्ष शर्मा, आशीष रंजन, आलोक रंजन एवं अभिषेक कुमार को सांकेतिक रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान किया।

मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त विशेषज्ञ एवं सामान्य चिकित्सा पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करने के बाद उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुये कहा कि उम्मीद है कि आप सब अपनी जिम्मेदारियों का अच्छी तरह से निर्वहन करेंगे। हमलोग राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिये लगातार काम कर रहे हैं। आप सभी लोग अच्छे से काम करें ताकि राज्यवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।

इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री को हरित पौधा भेंटकर स्वागत किया। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. चन्द्रशेखर सिंह, स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव हिमांशु शर्मा, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम, वरीय पुलिस अधिक्षक कार्तिकेय शर्मा सहित अन्य वरीय अधिकारी एवं नियुक्ति पत्र पानेवाले अभ्यर्थी उपस्थित थे।