मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा अध्यक्ष को दी जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को बिहार विधानसभा अध्यक्ष नन्दकिशोर यादव के आवास जाकर उन्हें जन्मदिन पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को बिहार विधानसभा अध्यक्ष नन्दकिशोर यादव के आवास जाकर उन्हें जन्मदिन पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने बिहार विधानसभा अध्यक्ष नन्दकिशोर यादव के सुखद एवं सुदीर्घ जीवन की कामना की है।