2025 तक बिहार में मीटर लगाने का लक्ष्य होगा पूरा: छत्तीसगढ़ के बिजली इंजीनियर स्मार्ट प्रीपेड मीटर के फायदे को समझने के लिए पहुंचे बिहार

उपभोक्ताओं के परिसर में स्मार्ट प्रीपेड मीटर बिहार में 15 लाख से अधिक लगाया गया है। गुरुवार को छत्तीसगढ़ की तीन सदस्यीय टीम इससे होने वाले सारे फायदे को समझने के लिए पटना आई है।

2025 तक बिहार में मीटर लगाने का लक्ष्य होगा पूरा: छत्तीसगढ़ के बिजली इंजीनियर स्मार्ट प्रीपेड मीटर के फायदे को समझने के लिए पहुंचे बिहार
Image Slider
Image Slider
Image Slider

2025 तक बिहार में मीटर लगाने का लक्ष्य होगा पूरा: छत्तीसगढ़ के बिजली इंजीनियर स्मार्ट प्रीपेड मीटर के फायदे को समझने के लिए पहुंचे बिहार

NBC24 DESK - उपभोक्ताओं के परिसर में स्मार्ट प्रीपेड मीटर बिहार में 15 लाख से अधिक लगाया गया है। गुरुवार को छत्तीसगढ़ की तीन सदस्यीय टीम इससे होने वाले सारे फायदे को समझने के लिए पटना आई है। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के अधीक्षण अभियंता संजीव सिंह, अब्राहम वर्गीज एवं कार्यपालक अभियंता राजीव साहू इसमें शामिल है। साथ ही यह टीम सक्सेस मॉडल को देखने के साथ चुनौतियां और बाधाओं का अध्ययन राज्य में लगाए जाने वाले स्मार्ट प्रीपेड मीटर की करेगी। वहीं बिहार के इंजीनियरों के साथ आशियाना नगर डिविजन और स्काडा का उर्जा विभाग के प्रधान सचिव सह बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी के सीएमडी संजीव हंस के निर्देश पर भ्रमण भी किया। साथ ही इस दौरान बिहार में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने वाली कंपनियों ईएसएसएल, जिनस और सिक्योर कंपनियों के अधिकारियों से मुलाकात भी हुई। इसके साथ ही उपभोक्ताओं से स्मार्ट प्रीपेड मीटर का फीडबैक लिया गया। वहीं ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव का कहना है  कि बिहार स्मार्ट प्रीपेड मीटर इंस्टालेशन के मामले में पूरे देश में अव्वल माना गया है। देश में पहला स्मार्ट प्रीपेड मीटर से लैस डिविजन आशियाना नगर डिविजन का है। स्मार्ट मीटर 2025 तक पूरे बिहार में लगाने का लक्ष्य बनाया गया है। अभी तक पुरे राज्य में 15.41 लाख मीटर लगाया जा चूके है। साथी ही इसमें उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने 7.21 लाख और दक्षिण बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने 8.19 लाख मीटर लगाया है। केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय की टीम कुछ महीने पहल अध्ययन के लिए बिहार आई हुई थी।