पटना साहिब के सांसद ने पटना जंक्शन से पटना-थावे-पटना फास्ट पैसेंजर को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
आज पटना जंक्शन से गाड़ी संख्या 55515/55516 (पटना-थावे-पटना फास्ट पैसेंजर) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस मौके पर पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद, विधायक श्याम रजक सहित रेल अधिकारी एवं एनडीए के कार्यकर्ता भी शामिल हुए।
Patna: आज पटना जंक्शन से गाड़ी संख्या 55515/55516 (पटना-थावे-पटना फास्ट पैसेंजर) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस मौके पर पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद, विधायक श्याम रजक सहित रेल अधिकारी एवं एनडीए के कार्यकर्ता भी शामिल हुए।
इस अवसर पर रेलवे के आधुनिकीकरण और यात्रियों की सुविधा के लिए किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा की। पटना और थावे के बीच इस ट्रेन के परिचालन से आम जनता को आवागमन में सुविधा होगी। यात्रियों की यात्रा मंगलमय हो इसका पूरा ख्याल रखा गया है।
पटना-थावे-पटना फास्ट पैसेंजर से खासकर थावे मां के प्राचीन मंदिर जाने वाले लाखों श्रद्धालुओं को इसका विशेष लाभ मिलेगा, जो देश भर से यहां दर्शन के लिए आते हैं। यह श्रद्धालूओं की बहु प्रतिक्षित मांग थी जिसे आज पूरा किया गया।
पटना से कुमार गौतम की रिपोर्ट