BPSC ने नकल की शिकायत के बाद रद्द की AEDO परीक्षा, कई लोगों पर FIR, 32 अभ्यर्थी प्रतिबंधित, जानें कब होगी नई तिथियों की घोषणा.

बिहार लोक सेवा आयोग ने सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) भर्ती परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया है.

BPSC ने नकल की शिकायत के बाद रद्द की AEDO परीक्षा, कई लोगों पर FIR,  32 अभ्यर्थी प्रतिबंधित, जानें कब होगी नई तिथियों की घोषणा.
Image Slider
Image Slider
Image Slider

पटना: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. बिहार लोक सेवा आयोग ने सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) भर्ती परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया है. यह परीक्षा 935 पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित की जा रही थी, लेकिन परीक्षा के दौरान सामने आए कदाचार के प्रयासों और गड़बड़ी की आशंका के बाद आयोग ने सख्त कदम उठाते हुए पूरी परीक्षा को निरस्त कर दिया है. यह परीक्षा 14 अप्रैल से 21 अप्रैल 2026 के बीच कुल 9 शिफ्ट में आयोजित की गई थी, जिसमें बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ अभ्यर्थी परीक्षा के दौरान ब्लूटूथ और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का इस्तेमाल कर नकल करने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि, प्रश्नपत्र लीक होने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन परीक्षा की पारदर्शिता प्रभावित होने की आशंका के चलते आयोग ने यह सख्त कदम उठाया।

गौरतलब है कि इस मामले में कई अभ्यर्थियों पर कार्रवाई भी की गई है। कुछ उम्मीदवारों को भविष्य की परीक्षाओं से प्रतिबंधित किया गया है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी शुरू की गई है। BPSC का यह फैसला परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाए रखने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, परीक्षा के दौरान कई केंद्रों पर गड़बड़ी और नकल के प्रयास सामने आए थे। शिकायतों के बाद मामले की जांच शुरू की गई, जिसमें तकनीकी माध्यमों से चीटिंग किए जाने के संकेत मिले। इसी को ध्यान में रखते हुए आयोग ने निष्पक्षता बनाए रखने के लिए पूरी परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया। आयोग ने यह भी बताया कि जल्द ही इस परीक्षा के लिए नई तारीखों का ऐलान किया जाएगा। इसके साथ ही अभ्यर्थियों को नए एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे और परीक्षा को कड़े सुरक्षा इंतजामों के साथ दोबारा आयोजित किया जाएगा।