विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: बिजली विभाग के JE और तकनीशियन 4 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार
बिहार के भागलपुर में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (विजिलेंस) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग के एक कनिष्ठ अभियंता (JE) और एक तकनीशियन को 4 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (विजिलेंस) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग के एक कनिष्ठ अभियंता (JE) और एक तकनीशियन को 4 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कनिष्ठ अभियंता अमित कुमार और तकनीशियन सौरभ कुमार के रूप में हुई है। आरोप है कि दोनों ने एक उपभोक्ता से नया बिजली कनेक्शन चालू कराने के एवज में 4 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी।
शिकायत मिलने के बाद निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने मामले का सत्यापन कराया। आरोप सही पाए जाने पर विजिलेंस की टीम ने भागलपुर के तिलकामांझी स्थित कचहरी बिजली उपकेंद्र में जाल बिछाकर छापेमारी की। इस दौरान दोनों कर्मचारियों को रिश्वत की राशि लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। टीम ने मौके से रिश्वत के 4 हजार रुपये भी बरामद किए।
निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के डीएसपी मिथिलेश कुमार ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि शिकायत के सत्यापन के बाद ट्रैप टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की, जिसमें दोनों आरोपी रिश्वत लेते हुए पकड़े गए। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
dhananjaykumarroy