यूपी के बिजनौर में निकाह के लिए टॉवर पर चढ़ा युवक, पुलिस और परिजन मनाने में जुटे, गांव के ही युवती से चल रहा प्रेम प्रसंग

यूपी के बिजनौर से बड़ी खबर आ रही है ,जहां कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के गांव खेड़की निवासी मोहम्मद साहिब (21) पुत्र रियासत अली शुक्रवार करीब 11:30 बजे गांव में एक मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। युवक ने बताया कि उसको निकाह करना है, जब तक उसका निकाह नहीं होगा वह टॉवर से नीचे नहीं उतरेंगे।

यूपी के बिजनौर में निकाह के लिए टॉवर पर चढ़ा युवक, पुलिस और परिजन मनाने में जुटे, गांव के ही युवती से चल रहा प्रेम प्रसंग
Image Slider
Image Slider
Image Slider

बिजनौर/ लखनऊ : यूपी के बिजनौर से बड़ी खबर आ रही है...जहां कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के गांव खेड़की निवासी मोहम्मद साहिब (21) पुत्र रियासत अली शुक्रवार करीब 11:30 बजे गांव में एक मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। युवक ने बताया कि उसको निकाह करना है, जब तक उसका निकाह नहीं होगा वह टॉवर से नीचे नहीं उतरेंगे। इस दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। 

साहिब के पिता रियासत ने बताया कि उसके पुत्र का गांव की ही एक युवती से काफी समय से प्रेम प्रसंग है। पिछले साल गंगा स्नान के समय युवती उसके घर भी आ गई थी, लेकिन उन्होंने युवती को वापस परिजनों को सौंप दिया था। इस दौरान युवती के परिजनों ने जल्द निकाह का वादा भी किया था, लेकिन एक 8 माह बाद भी निकाह नहीं किया। इसके चलते उनका पुत्र निकाह की जिद को लेकर मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया है। परिजन और पुलिस युवक को नीचे उतारने का प्रयास कर रही है।