जम्मू-कश्मीर में LoC पर दिखे पांच पाकिस्तानी ड्रोन, सीमा से सटे इलाकों में बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था
जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा के पास ड्रोन गतिविधि में तेजी देखी जा रही है. गणतंत्र दिवस से ठीक पहले पाकिस्तान की तरफ से भारत की सीमाओं के पास ड्रोन गतिविधियां बढ़ा दी गई हैं. जिसको देखते हुए सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर हैं. सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक इंटरनेशनल बॉर्डर और एलओसी के अलग-अलग इलाकों में कुल पांच ड्रोन देखे गए हैं. जानकारी के मुताबिक ड्रोन दिखने की सूचना पुंछ, नौशेरा, धर्मशाल, रामगढ़ और पराख क्षेत्रों से मिली है. राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास एक पाकिस्तानी ड्रोन को देखा गया. जिसके फौरन बाद भारतीय सेना ने कार्रवाई करते हुए उस पर फायरिंग की. इधर ड्रोन गतिविधियों के मद्देनजर सीमा से सटे इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है. सेना, बीएसएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं और किसी भी तरह की घुसपैठ या साजिश को नाकाम करने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है. चप्पे-चप्पे पर सेना के जवान तैनात किए गए हैं.
कुछ मिनट मंडराने के बाद वापस लौटा ड्रोन
सभी ड्रोन पाकिस्तान की तरफ से आए थे और भारतीय क्षेत्र में कुछ मिनट मंडराने के बाद वापस लौट गए. उन्होंने बताया कि राजौरी में नियंत्रण रेखा के पास नौशेरा सेक्टर की सुरक्षा कर रहे सेना के जवानों ने शाम करीब 6:35 बजे गनिया-कलसियान गांव के ऊपर ड्रोन की गतिविधि देखने परमशीन गनों से गोलीबारी की
10 जनवरी को पकड़ा गया था संदिग्ध कबूतर
वहीं 10 जनवरी को अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास एक संदिग्ध कबूतर पकड़ा गया था. कराह गांव में आर्यन नाम के एक लड़के ने जिस कबीतर को पकड़ा था. जिसके बाएं पैर पर एक लाल अंगूठी है जिस पर रहमत सरकार (03158080213) अंकित था. वहीं दाहिने पैर पर एक पीली अंगूठी है जिस पर रिजवान 2025 (017282) अंकित था. इसके साथ ही कबूतर के पंखों पर भी मुहर लगी थी. कबूतर के पंखों पर ‘नौशेरा आलिंग कबूतर क्लब’ की मुहर लगी थी. नौशेरा पाकिस्तान का एक शहर है. सूचना मिलते ही सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे और कबूतर को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की.
dhananjaykumarroy