छपरा में आइसा का विरोध मार्च: नेहा और सोनम वांगचुक पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन
दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के अधिकारों को लेकर चल रहे आंदोलन के दौरान आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक समेत प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के विरोध में आइसा की सारण जिला इकाई ने सोमवार को विरोध मार्च निकाला।
छपरा: दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के अधिकारों को लेकर चल रहे आंदोलन के दौरान आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक समेत प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के विरोध में आइसा की सारण जिला इकाई ने सोमवार को विरोध मार्च निकाला। प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
आइसा का विरोध मार्च नगर पालिका चौक से शुरू होकर थाना चौक तक पहुंचा, जहां पुलिस कार्रवाई के विरोध में सभा आयोजित की गई। प्रदर्शनकारियों ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन बताते हुए सरकार की कार्रवाई की कड़ी आलोचना की।
सभा को संबोधित करते हुए आइसा के स्थानीय नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के इशारे पर दिल्ली पुलिस ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रख रहे छात्रों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा के साथ दुर्व्यवहार किया। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक आवाज को पुलिस बल के जरिए दबाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसका छात्र और युवा विरोध करेंगे।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “इंकलाब जिंदाबाद” के नारे लगाए और कहा कि जब तक दमनकारी नीतियां समाप्त नहीं होतीं, उनका आंदोलन जारी रहेगा।
इस विरोध मार्च में आइसा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। इनमें रानी, रिया, राजलक्ष्मी, संजना, कालिदास, अखिलेश, रौशन, बिट्टू, नीरज, प्रियांशु, शिवम, प्रदीप समेत सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
dhananjaykumarroy