राजधानी जलाशय में गूंजने लगा प्रवासी पक्षियों का कलरव, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी किया अवलोकन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज मुख्य सचिवालय परिसर स्थित राजधानी जलाशय में प्रवासी पक्षियों का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने राजधानी जलाशय के भ्रमण के क्रम में कलरव कर रहे विभिन्न प्रजातियों के प्रवासी पक्षियों को देखा एवं उनके क्रियाकलापों को देखकर आनंदित हुए।
PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज मुख्य सचिवालय परिसर स्थित राजधानी जलाशय में प्रवासी पक्षियों का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने राजधानी जलाशय के भ्रमण के क्रम में कलरव कर रहे विभिन्न प्रजातियों के प्रवासी पक्षियों को देखा एवं उनके क्रियाकलापों को देखकर आनंदित हुए।
अवलोकन के दौरान मुख्यमंत्री को राजधानी जलाशय के क्षेत्र में पाए जाने वाले वनस्पतियों और पक्षियों के बारे में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अधिकारियों द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई। राजधानी जलाशय में लालसर, कुट, पिनटेल, गड़वाल, कॉम्ब डक एवं स्थलीय पक्षी में ट्रीपाई, कोयल, धनेश, रौलर इत्यादि प्रतिवर्ष ठंड के मौसम में आते हैं। प्रवासी प्रजाति पक्षियों में लेसर व्हीसलिंग डक, फेरोजीनस डक, कॉरमोरंट, मूरहेन, गडवाल आदि प्रमुख हैं।
यहां पक्षियों के अधिक से अधिक जमावड़े के लिए अन्य सुविधाओं के साथ-साथ भोजन के रूप में मछली, कीड़े, जलीय पौधे, गीली घास एवं अन्य चीजें उपलब्ध है। शहर की घनी आबादी के बीच यह नैसर्गिक स्थल बना हुआ है। वन विभाग द्वारा राजधानी जलाशय का प्रबंधन किया जा रहा है।
इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने राजधानी वाटिका का भी भ्रमण किया एवं वहां उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। राजधानी वाटिका परिसर में उपस्थित लोगों ने हाथ हिलाकर मुख्यमंत्री का अभिवादन किया। भ्रमण के दौरान जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, विधान पार्षद ललन सर्राफ, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. चन्द्रशेखर सिंह, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
rsinghdp75