नवादा में पुलिस पर हमले के बाद एक्शन मोड में मगध रेंज के आईजी विकास वैभव, बोले- किसी भी कीमत पर दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

नवादा में पुलिस टीम पर हमले के बाद मगध रेंज केआईजी विकास वैभव ने घटनास्थल का निरीक्षण किया

नवादा में पुलिस पर हमले के बाद एक्शन मोड में मगध रेंज के आईजी विकास वैभव, बोले- किसी भी कीमत पर दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा
Image Slider
Image Slider
Image Slider

नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पथरा-केशौरिया इलाके में पुलिस टीम के साथ हुई गंभीर घटना के बाद मगध रेंज के पुलिस आलाकमान विकास वैभव स्वयं मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर पूरे मामले की जानकारी ली और अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट तलब की।

आईजी विकास वैभव ने घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारियों के साथ घटना के हर पहलू की समीक्षा की। बताया जा रहा है कि अवैध गतिविधियों की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम के साथ स्थानीय स्तर पर तनावपूर्ण स्थिति बनी थी, जिसके बाद यह घटना सामने आई।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए और किसी भी कीमत पर दोषियों को बख्शा न जाए। साथ ही घायल पुलिसकर्मियों की स्थिति की जानकारी भी ली गई। घटना के बाद इलाके में पुलिस सतर्कता बढ़ा दी गई है। आसपास के क्षेत्रों में लगातार छापेमारी और संदिग्धों की तलाश जारी है।

इस दौरे को लेकर जिले में पुलिस महकमे में हलचल तेज है और माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में अवैध कारोबारियों व उपद्रवियों पर बड़ा अभियान चलाया जा सकता है। नवादा से NBC 24 से सुनील कुमार की रिपोर्ट