बिहार में 10 लाख के इनामी नक्सली विवेक यादव की गोली मारकर हत्या, नक्सली नेता संदीप की मौत के बाद माओवादी संगठन की संभाली थी कमान

बिहार के गया से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, जहां 10 लाख के इनामी नक्सली विवेक यादव की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना जिले के डुमरिया प्रखंड की है।

बिहार में 10 लाख के इनामी नक्सली विवेक यादव की गोली मारकर हत्या, नक्सली नेता संदीप की मौत के बाद माओवादी संगठन की संभाली थी कमान
Image Slider
Image Slider
Image Slider

GAYA: बिहार के गया से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, जहां 10 लाख के इनामी नक्सली विवेक यादव की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना जिले के डुमरिया प्रखंड की है। मंगलवार सुबह नक्सली का शव मझौली के पहाड़ी क्षेत्र गैबछवा से बरामद किया गया। विवेक यादव की सुरक्षाबलों को लंबे समय से तलाश थी। झारखंड में उस पर 10 लाख रुपये का इनाम रखा गया था। नक्सली नेता संदीप की मौत के बाद विवेक यादव ने ही माओवादी संगठन की कमान संभाल रखी थी।

जानकारी के मुताबिक मझौली के पहाड़ी क्षेत्र में सुबह लकड़हारों और चरवाहों ने एक युवक का शव पड़ा हुआ देखा। उन्होंने स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए गया के मगध मेडिकल कॉलेज भेजा। इसके बाद उसकी पहचान में जुट गई। मंगलवार शाम में मृतक की पहचान नक्सली नेता विवेक यादव के रूप में की गई। गया के सिटी एसपी रामानंद कुमार कौशल ने इसकी पुष्टि की।

बताया जा रहा है कि विवेक यादव की गोली मारकर हत्या की गई है। फिलहाल हत्या की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हत्यारों की पहचान की जा रही है। विवेक यादव मूलरूप से गया जिले का रहने वाला था। वह बिहार और झारखंड में लंबे समय से नक्सली गतिविधियों में सक्रिय था।