बिहार में छठ घाट पर सिलेंडर ब्लास्ट, 9 लोग गंभीर रुप से घायल

बिहार के बेतिया से दिल दहलाने वाली घटना सामने आ रही है, जहां छठ घाट पर ही सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। जिसमें 9 लोगों के गंभीर रुप से घायल होने की खबर सामने आ रही है। सभी घायलों को आनन-फानन में स्थानीय सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार 4 लोगों की स्थिति नाजुक बनी हुई है

बिहार में छठ घाट पर सिलेंडर ब्लास्ट, 9 लोग गंभीर रुप से घायल

BETTIAH: बिहार के बेतिया से दिल दहलाने वाली घटना सामने आ रही है, जहां छठ घाट पर ही सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। जिसमें 9 लोगों के गंभीर रुप से घायल होने की खबर सामने आ रही है। सभी घायलों को आनन-फानन में स्थानीय सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार 4 लोगों की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

आपको बता दें के छठ घाट पर गुब्बारा फुलाने के दौरान ये बड़ा हादसा हुआ। घटना पश्चिम चंपारण जिले के पकड़िया छठ घाट की है। गुब्बारा फुलाने के दौरान गुब्बारे फुलाने वाला सिलेंडर ब्लास्ट कर गया। जिसमें आसपास खड़े 9 लोग गंभीर रुप से जख्मी हो गए। जिसके बाद सभी घायलों को जीएमसीएच रेफर कर दिया।

घायलों की पहचान

सिलेंडर ब्लास्ट में घायल हुए लोगों की पहचान चनपटिया प्रखंड के रहने वाले प्रशांत कुमार शर्मा (17 वर्ष), विशाल कुमार (8 वर्ष), रौशन कुमार (14 वर्ष), सूरज कुमार (30 वर्ष), अंकित कुमार (7 वर्ष), पप्पू कुमार (13 वर्ष), पल्लवी कुमारी (15 वर्ष), किरण कुमारी (14 वर्ष), और विशाल कुमार (17 वर्ष) के रूप में हुई है.