नवादा में भीषण सड़क हादसा, तीन लोगों की दर्दनाक मौत
नवादा में शनिवार की देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। दो अन्य गंभीर रूप से जख्मी हैं। जख्मी लोगों को पावापुरी रेफर किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार सभी लोग नरहट थाना क्षेत्र के छोटी पाली गांव से कार पर सवार होकर रूपौ के धनवां गांव में बारात गए थे। लौटते वक्त रात करीब डेढ़ बजे कार की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गयी।

NAWADA : नवादा में शनिवार की देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। दो अन्य गंभीर रूप से जख्मी हैं। जख्मी लोगों को पावापुरी रेफर किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार सभी लोग नरहट थाना क्षेत्र के छोटी पाली गांव से कार पर सवार होकर रूपौ के धनवां गांव में बारात गए थे। लौटते वक्त रात करीब डेढ़ बजे कार की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गयी।
इस दुर्घटना में छोटी पाली गांव निवासी पूर्व उपमुखिया पंकज चंद्रवंशी, नत्थुन चंद्रवंशी और कारू चंद्रवंशी की मौत हो गयी। दुर्गा चंद्रवंशी और जयनंदन चन्द्रवंशी गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका पावापुरी अस्पताल में इलाज चल रहा है। सभी लोग रुपौ थाना क्षेत्र अंतर्गत धनवां गांव से शादी समारोह से लौट रहे थे। यह दुर्घटना जिले के कादिरगंज के समीप कोनिया मोड़ के पास हुई है।
स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी को नवादा सदर अस्पताल भेजा गया, जहां तीन की मौत हो गयी। वहीं, गंभीर रूप से जख्मी दो लोगों को पावापुरी रेफर किया गया है। दुर्घटना के बाद शादी वाले घर में मातम छा गया। बताया गया कि कि सभी मृतक घर के एक मात्र गार्जियन थे, जिनकी मौत के बाद पूरा परिवार बिखर गया है। हादसे के बाद परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।