गंगा नदी में नहाने के दौरान डूबने से 03 लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री मर्माहत

गंगा नदी में नहाने के दौरान डूबने से 03 लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री मर्माहत, आपदा प्रबंधन विभाग को मृतकों के आश्रितों को 04-04 लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने का दिया निर्देश।

गंगा नदी में नहाने के दौरान डूबने से 03 लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री मर्माहत
Image Slider
Image Slider
Image Slider

पटना, 25 अप्रैल 2026 : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भागलपुर के नवगछिया के रंगरा प्रखंड अंतर्गत झल्लूदास टोला स्थित गंगा घाट पर नहाने के दौरान गंगा नदी में डूबने से एक ही परिवार के 03 लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने इस घटना को काफी दुखद बताया है।

मुख्यमंत्री ने आपदा प्रबंधन विभाग को मृतकों के आश्रितों को 04-04 लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। पटना से एनबीसी 24 के लिए कुमार गौतम की रिपोर्ट।